वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 की JPC बैठक में जोरदार हंगामा : विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

by

दिल्ली : वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 पर विचार- विमर्श करने के लिए बुलाई गई जेपीसी की बैठक में सोमवार को भी जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने आरोप लगाया कि बैठक में फर्जी प्रजेंटेशन दिया जा रहा है और इसी पर चर्चा भी कराई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रजेंटेशन के दौरान विपक्षी दलों ने उसकी वैधता पर ही सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों की तरफ से तर्क दिया गया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पहले ही जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल को पत्र लिखकर यह अनुरोध कर चुकी हैं कि दिल्ली वक्फ बोर्ड की रिपोर्ट का संज्ञान नहीं लिया जाए। बताया जा रहा है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड की रिपोर्ट में वक्फ संपत्तियों को लेकर कई तरह की गड़बड़ियों का जिक्र किया गया है। विपक्षी दलों के इन आरोपों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जोरदार बहस हुई।

इसके बाद विपक्षी सांसदों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद विपक्षी सांसद फिर से बैठक में शामिल हो गए। आपको बता दें कि, जेपीसी ने वक्फ संशोधन कानून पर सुझाव देने के लिए सोमवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड, हरियाणा वक्फ बोर्ड, पंजाब वक्फ बोर्ड, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों के समूह कॉल फॉर जस्टिस और वक्फ किराएदार कल्याण संघ को बुलाया है। अब जेपीसी की बैठक 29 अक्टूबर को भी होगी। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रतिनिधि मंगलवार को एक बार फिर से जेपीसी की बैठक में मंत्रालय की तरफ से अहम प्रजेंटेशन देंगे।

आपको बता दें कि, जेपीसी की बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच लगातार तीखी बहस हो रही है। विपक्षी सांसद जहां सत्ता पक्ष के सांसदों के रवैए पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के सांसद विपक्षी सांसदों के रवैए पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

इससे पहले , 22 अक्टूबर को हुई जेपीसी की बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने बैठक में हंगामे के माहौल के बीच टेबल पर रखी कांच की पानी की बोतल को टेबल पर पटक कर फोड़ दिया था। इससे कल्याण बनर्जी को चोट भी लग गई। इसके बाद उन्होंने बोतल के टूटे हुए हिस्सों को चेयरमैन की तरफ उछाल दिया था। उसी दिन, जेपीसी की बैठक में बहुमत के आधार पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को उनके व्यवहार के लिए जेपीसी की बैठक से एक सत्र ( एक दिन ) के लिए निलंबित कर दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी जिले कांगड़ा में बनेगी  : वॉटर स्पोर्ट्स ऐक्टिविटीज़ का मिलकर संचालन करेंगे प्रशासन और स्थानीय लोग

धर्मशाला, 5 अगस्त। जिला कांगड़ा में वॉटर स्पोर्ट्स तथा उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उनके संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा एक सोसायटी गठित की जा रही है। ‘डिस्ट्रिक्ट वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपने तुगलकी फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कुचलना चाहती है सरकार – नई होम स्टे पॉलिसी पर बोले नेता प्रतिपक्ष सरकार न रोज़गार के अवसर दे रही है और न ही ख़ुद रोज़गार करने दे रही है : जयराम ठाकुर

होम स्टे की रजिस्ट्रेशन फीस में 150 गुना की वृद्धि सरकार की संवेदनहीनता गांवों में दो कमरे में होम स्टे चलाने वाले कहाँ से लाएंगे जीएसटी नंबर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी हल्के की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के मिले

गढ़शंकर :  गढ़शंकार हल्के  की समस्याओं को लेकर विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी  ने हरपाल सिंह चीमा से मिले।  वित्त मंत्री पंजाब सरकार के साथ मुलाकात की विधायक  रौड़ी ने वित्त मंत्री को बताया...
article-image
पंजाब

पंजाब भाजपा के मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला करने वाले 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामने आया जर्मनी लिंक

चंडीगढ़ ।  चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी  के पंजाब मुख्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!