वज़ीर पठानिया सम्पूर्ण राष्ट्र की अमर धरोहर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

प्रदेश सरकार वज़ीर राम सिंह पठानिया को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करवाने के लिए ठोस प्रयास करेगी : पठानिया

महान स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर वीर दिवस का आयोजन

एएम नाथ। नूरपुर :  महान स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह पठानिया की 176वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनकी जन्मस्थली बासा वजीरा में ‘वीर दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा के उपसचेतक केवल सिंह पठानिया, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी पठानिया, नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया तथा पूर्व सांसद कृपाल परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कचव के आगे द्वीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि वज़ीर राम सिंह पठानिया किसी वंश या क्षेत्र विशेष की पहचान नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र की अमर धरोहर हैं।

उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी पूर्व,1848 में वज़ीर पठानिया ने सबसे पहले अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद किया और देशभर में स्वतंत्रता की अलख जगाई।


उन्होंने कहा कि वज़ीर पठानिया ने युवावस्था में ही मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देकर अद्वितीय शौर्य और देशभक्ति का परिचय दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार वज़ीर राम सिंह पठानिया को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करवाने के लिए ठोस प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से वीर वज़ीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी वीरगाथा और देशभक्ति की प्रेरक गाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।


पठानिया ने कहा कि वज़ीर राम सिंह पठानिया का बलिदान सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में बहुत कम ऐसे प्रसंग दर्ज हैं, जब किसी युवा ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध इतना निर्भीक विद्रोह किया हो। उन्होंने कहा कि उनका जीवन त्याग, नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल परीक्षा – 90 अंकों का सिलेबस जारी : दो घण्टे का मिलेगा समय

एएम नाथ।  शिमला । हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। इस लिखित परीक्षा में कुल 90 अंकों का पेपर होगा, जिसे हल करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल चयन की आय सीमा बढाये सरकार : मनोज जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

एएम नाथ। चम्बा : बीपीएल चयन को लेकर सर्वे और आवेदन चले हैं। जिसकी तारीख तीस अप्रैल तक निर्धारित की गई है । नई गाइडलाइनों के अनुसार बीपीएल से परिवार तो कट जायेंगे परंतु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जखेड़ा में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर : DC जतिन लाल ने किया शुभारंभ : DC बोले….मानव शरीर एक मंदिर के समान, इसकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के जखेड़ा में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क दंत जांच एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर रोटरी क्लब ऊना, रोटरी क्लब शिमला और...
Translate »
error: Content is protected !!