वनों को आग से बचाने के लिए बैठक आयोजित फील्ड स्तर पर सजग रहें अधिकारी- स्वाति डोगरा

by
एएम नाथ।  सरकाघाट, 24 अप्रैल।   भीषण गर्मी में वनों में आग लगने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वीरवार को एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वनों में आग लगने की संभावनाओं और उससे निपटने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
स्वाति डोगरा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य वनों को आग से बचाने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करना, विभिन्न विभागों और आमजन के बीच समन्वय को मजबूत करना है।
सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तत्परता से निगरानी रखें और स्थानीय जनभागीदारी के माध्यम से वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड स्तर पर सजग रहें और आग लगने व अन्य अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभावी कदम उठाएं।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि आग लगने के हादसों को टालने व जंगलों को आग से बचाने में अपना सहयोग दें, ताकि बहुमूल्य जान-माल की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने वन क्षेत्र के आसपास लगते ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग व अग्निशमन विभाग को दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
एसडीएम ने कहा कि वनों की आग से केवल पेड़ों को ही नहीं, बल्कि वन्य जीवों को भी भारी नुकसान होता है। आग लगने से अनेक छोटे-बड़े जीव-जंतुओं की अकाल मृत्यु हो जाती है और उनका प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाता है।
बैठक में तहसीलदार बल्द्वाड़ा, नायब तहसीलदार, डिप्टी रेंजर, रेंज फाॅरेस्ट अधिकारी बल्द्वाड़ा, रेंज फॉरेस्ट अधिकारी सरकाघाट, अग्निशमन, लोक निर्माण, जल शक्ति विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से सरकार ने निपटाए 4.62 लाख मामले: राजेश धर्माणी

घुमारवीं में जन समस्याएं सुनने के दौरान नगर व ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी किक बाॅक्सिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अखिल ठाकुर को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई एएम नाथ। ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित : आरएस बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार, पर्यटन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नवाजा एएम नाथ। धर्मशाला, 27 सितंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित पहल के माध्यम से राष्ट्र सेवा : इंडियनऑयल ने बी.एस.एफ. ट्रेनिंग सेंटर में विकसित किन्नू उद्यान

रोहित जसवाल। होशियारपुर/ ऊना : पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा भारत सरकार के वन महोत्सव अभियान 2025–26 के अंतर्गत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सीमा सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोल सप्पड़ में 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच : जिला श्रम कल्याण कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया शिविर

एएम नाथ। हमीरपुर 03 अगस्त। जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच...
Translate »
error: Content is protected !!