वन संरक्षण अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित

by

शिमला 29 नवंबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां रोजना हाल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत लंबित मामलों पर बैठक ली। उन्होंने लूहरी चरण 2 प्रोजेक्ट, बस स्टैंड तकलेच व ननखरी, जल शक्ति एवं लोक निर्माण विभाग के विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनके संशय दूर किए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने तहसील भवन कुपवी, बस स्टैंड नेरवा, चूड़धार हैलीपैड, सीए सटोर बाघी मामलों पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि विकासात्मक कार्यों को गति मिल सके और विकास के लाभ धरातल पर पहुँच सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में पर्यावरण व विकासात्मक गतिविधियों का संतुलन बनाना अनिवार्य है और वर्तमान राज्य सरकार हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। बैठक में वन, जल शक्ति, लोक निर्माण, परिवहन व पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के उच्च अधिकारियों के भ्रष्टाचार के भी कई दस्तावेज हमारे पास हैं, जल्द करेंगे खुलासा : पर्यटन निगम द्वारा एडीबी फंडिंग से बन रहे कई प्रोजेक्टों के टेंडर नियमों को ताक पर रख कर दिए जा रहे : सुधीर शर्मा

एएम नाथ। शिमला : भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड में सात करोड़ से ज्यादा की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने सिराज विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्य आरंभ नहीं होने पर फंड्स करें वापिस, DC हेमराज बैरवा ने दिए निर्देश : प्लानिंग के तहत विकास कार्यों के यूसी पोर्टल पर करें अपलोड: डीसी

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 जुलाई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला प्रशासन द्वारा प्लानिंग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट पंद्रह दिन के भीतर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में 75 करोड़ रुपये की 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए : प्रदेश के किसान, महिलाएं और युवा ही हमारी ताकत , ईमान बेचने वाले जनप्रतिनिधियों को कभी माफ नहीं करेगी प्रदेश की जनता: मुख्यमंत्री

ईमानदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए कुलदीप सिंह पठानिया का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा : मुख्यमंत्री चुवाड़ी में सिविल कोर्ट, डीएसपी कार्यालय, मिनी सचिवालय व...
Translate »
error: Content is protected !!