वर्ल्ड पुलिस फायर गेम में देश का नाम रोशन करने वाली रजनी को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया सम्मानित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्ल्ड पुलिस फायर गेम में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर देश और पंजाब का नाम रोशन करने वाली रजनी को पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार, रजनी ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित खेलों में 100 मीटर हर्डल, 400 मीटर रिले, 800 मीटर फ्लैट और 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही 400 मीटर हर्डल में रजत और 100 मीटर व 400 मीटर फ्लैट में कांस्य पदक जीतकर पंजाब पुलिस में सेवा के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पंजाब की बेटी रजनी ने न केवल अपने माता-पिता और भाई-बहनों का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे गढ़शंकर क्षेत्र और पंजाब का सिर भी ऊंचा किया। उन्होंने कहा कि रजनी की तरह अन्य बेटियां और युवा भी नशे से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान दें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और हर स्तर पर उनका समर्थन किया जाएगा।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि रजनी जैसे बच्चे, जो खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके लिए पंजाब सरकार हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी ताकि वे आगे बढ़कर पंजाब और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय वार मैमोरियल में कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक बंगाणा में गिरफ्तार : बहड़ाला में बर्गर की दुकान से चरस बरामद

ऊना : जिले के बंगाणा में पुलिस ने शनिवार देर रात डुमखर क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान दो युवकों को 7.86 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया।       जानकारी के...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग : सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जस्टिस से करवाने की मांग पकड़ रही जोर

चंडीगढ़ । अवैध माईनिंग मामले की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जस्टिस से करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। आम आदमी पार्टी के समक्ष सबसे बढ़ा सवाल माइनिंग पालिसी नहीं लाए जाने...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी निंदर राय को मोटरसाईकल देकर सम्मानित करेगें एनआरआईज

गढ़शंकर: गांव मोरांवाली में रहे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्र्पोटस कलब, गांव मोरांवाली दुारा आयोजित पचासवें वार्षिक फुटबाल टूर्नामैंट दौरान फुटबाल के प्रसिद्ध खिलाड़ी निंदर राय को फुटवाल खेल में लंबे समय से शानदार...
Translate »
error: Content is protected !!