वार्ड नंबर 9 में 20 लाख की लागत से बनाई जाएगी दो गलियां: गोल्डी

by
गढ़शंकर :  कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा शहर के वार्ड नंबर 9 में
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 20 लाख की लागत से बनने वाली गलियों का काम शुरू करवाया।
इस अवसर पर लव कुमार गोल्डी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की रहनुमाई में गढ़शंकर शहर में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गढ़शंकर शहर के विकास कार्यों के लिए 4.50
करोड रुपए की ग्रांट जारी की गई है। जिससे शहर के विभिन्न वार्डों में गलियां और नालियों के अलावा अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा पूरे शहर में नहीं स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि शहर निवासियों की मांग पर शहर के वार्ड नंबर 13 में करीब 10 लाख रुपए की लागत से एक शानदार पार्क और ओपन जिम का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने शहर निवासियों को विश्वास दिलाया कि शहर में विकास कार्यो के लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर समाज सेवक ठेकेदार कुलभूषण शौरी, पार्षद त्रिंबक दत्त, पार्षद सुमित सोनी,  पार्षद दीपक कुमार, पार्षद शीला देवी,  पूर्व पार्षद परमजीत पम्मा, पूर्व पार्षद राम प्रसाद मोनू , हरजीत सिंह, मूला सिंह, बख्शीश सिंह, अमरिक सिंह और विजय हांडा के उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा बाबा गोबिंद दास जी का वार्षिक समागम व भंडारा करवाया

श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद निशान साहिब, कीर्तन व गद्दी समारोह सम्पन्न हुआ होशियारपुर/खान पुर/ऊना (हिमाचल)/दलजीत अजनोहा :  डेरा बाबा गोबिंद दास जी खान पुर ऊना (हिमाचल) में बाबा जी का...
article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित 

गढ़शंकर, 26 अक्तूबर: पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!