वार ऑन ड्रग्स : लेडी ड्रग्स तस्कर रिंकी के घर पर चला बुलडोजर : 10 FIR ड्रग्स बेचने के मामले में हैं दर्ज

by
पटियाला  :  पंजाब पुलिस ने वार ऑन ड्रग्स  मुहिम के तहत गुरुवार को पटियाला में बड़ी करवाई की। यह कार्रवाई पटियाला की लेडी ड्रग्स तस्कर रिंकी के घर पर की गई है। बता दें कि रिंकी के ऊपर ड्रग्स बेचने के मामले में 10 एफआईआर दर्ज हैं। साथ ही रिंकी ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर एक दो मंजिला घर बनाया था, जिसे पुलिस ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।
जेल में फिलहाल बंद है रिंकी
जानकारी के मुताबतिक, पंजाब पुलिस ने पटियाला की लेडी ड्रग तस्कर रिंकी से जुड़े एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ड्रग तस्कर रिंकी पिछले कई सालों से ड्रग तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थी और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी अवैध गतिविधियों के संबंध में कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। बताया जा रहा है कि रिंकी के जिस घर पर बुलडोजर चलाया गया है वह भगवान वामन अवतार मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाया गया था। फिलहाल रिंकी जेल में बंद है।
 लुधियाना में हुई थी इससे पहले कार्रवाई
मंगलवार (25 फरवरी) को देर रात पंजाब पुलिस की एक टीम ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर सोनू के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। पंजाब पुलिस ने तलवंडी इलाके में यह कार्रवाई की थी। बुधवार को पंजाब पुलिस ने एक वीडियो जारी कर इस मामले की जानकारी साझा की थी। जिसमें बताया गया था कि तलवंडी के ड्रग माफिया सोनू के घर को गिरा दिया गया है। सोनू 3 साल से ड्रग तस्करी में शामिल था और उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में 6 एफआईआर दर्ज हैं। इन्हीं एफआईआर के मद्देनजर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बुलडोजर से गिराया घर
जब पुलिस सोनू के घर पर कार्रवाई करनी पहुंची तो उसके घर के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। घर में कोई भी परिवार सदस्य मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग मालपुर गांव में शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर किसी से कोई बात नहीं की और कुछ देर में जेसीबी मशीन से घर गिरा दिया और वापस चली गई। जब घर गिराया जा रहा था तो आस-पास के लोग मौके पर मौजूद थे।
मुहिम को ‘वार ऑन ड्रग्स’ दिया नाम
बता दें कि पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सरकार ने इसे वॉर ऑन ड्रग्स मुहिम का नाम दिया है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि WAR ON DRUGS के तहत पंजाब सरकार के आदेश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। साथ ही पुलिस ने ड्रग्स बेचने वालों को चेतावनी दी है कि अगर कोई भी तस्करी करता मिलेगा तो उसके खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेअंत बरीवाला के उपन्यास रज्जो कमली का विमोचन समारोह तलवाड़ा में किया आयोजित

होशियारपुर/तलवाड़ा/दलजीत अजनोहा : युवा लेखक बेअंत बरीवाला के पहले उपन्यास रज्जो कमली का आज तलवाड़ा में विमोचन हुआ। पंजाबी पॉडकास्ट दोआबा रेडियो के सहयोग से प्रकाशित यह उपन्यास 1984 दंगों की शिकार एक लड़की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

न्यू चंडीगढ़ की तरह बनेगा न्यू चंगर : केवल सिंह पठानिया

बोले उपमुख्य सचेतक, प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे उपमुख्य सचेतक एएम नाथ। (लंज) शाहपुर ।  प्रदेश सरकार ने प्रदेश के...
article-image
पंजाब

बस और ट्रक में हुई भिड़त में ट्रक चालक गंभीर, बस में स्वार लोग बाल बाल बचे

गढ़शंकर/ सैला खुर्द । गढ़शंकर होशियारपुर सड़क पर गांव परदाना के निकट बस और ट्रक में हुई भिड़त में ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया।  लेकिन बस में स्वार बाल बाल बच गए। ट्रक...
Translate »
error: Content is protected !!