विकास और शिवानी का मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से चमका कारोबार : विकास शर्मा ने हमीरपुर में और शिवानी ने नादौन में खोले शोरूम

by

हमीरपुर 16 अक्तूबर। नौकरियों के पीछे भागने के बजाय अपना उद्यम स्थापित करना हो या किसी कारोबार की शुरुआत, अपनी छोटी दुकान का विस्तार करना हो या फिर किसी वर्कशॉप एवं मशीनरी की स्थापना। इन सब कार्यों एवं व्यवसायों के सपने देखने वाले युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बहुत बड़ी मददगार साबित हो सकती है।
इस योजना का लाभ उठाकर प्रदेश के कई युवा अपना उद्यम या कारोबार स्थापित करके न केवल अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि कई अन्य युवाओं को भी रोजगार दे रहे हैं। हमीरपुर शहर के एक युवा विकास शर्मा और नादौन की शिवानी ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया है।
हमीरपुर में अपने भाई के साथ कपड़े की एक दुकान चलाने वाले विकास शर्मा लंबे समय से अपनी दुकान का विस्तार करने की योजना बना रहे थे, लेकिन पैसे की कमी के कारण उनकी यह योजना केवल एक सपना ही बनकर रह गई थी। उनकी छोटी सी दुकान से ज्यादा आय भी नहीं हो पा रही थी। दुकान एवं कारोबार के विस्तार के लिए विकास ने विभिन्न माध्यमों से वित्तीय मदद लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
इसी बीच, विकास को उद्योग विभाग के अधिकारियों से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जानकारी मिली और उन्हें यह योजना काफी उपयुक्त लगी। उन्होंने तुरंत सभी औपचारिकताएं पूरी करके इस योजना के तहत ऋण एवं सब्सिडी के लिए आवेदन कर दिया, जिसे तुरंत मंजूरी भी मिल गई।
योजना के तहत विकास को बैंक से 30 लाख रुपये का ऋण मिला और ब्याज पर सब्सिडी भी मिली। इस धनराशि एवं सब्सिडी से उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार किया तथा अलग कारोबार शुरू किया। आज उनके बड़े शोरूम में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है और उन्हें काफी मुनाफा हो रहा है। वह शोरूम में कई युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।
नादौन की एक सामान्य व्यवसायी शिवानी की कहानी भी कुछ इसी तरह की ही है। शिवानी नादौन में शूज की एक छोटी सी दुकान चला रहीं थीं। वह अपनी दुकान का विस्तार करके उसमें कॉसमेटिक्स का कारोबार भी करना चाहती थीं, परंतु पैसे की कमी के कारण वह अपने कारोबार का विस्तार नहीं कर पा रही थीं।
लेकिन, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने तो उनके मन की मुराद पूरी कर दी। इस योजना के तहत शिवानी को बैंक से 6 लाख रुपये का ऋण और सब्सिडी मिली। बैंक से ऋण एवं सब्सिडी प्राप्त करके शिवानी ने अपनी दुकान का विस्तार करके कॉसमेटिक्स का कारोबार भी शुरू कर दिया। अब शिवानी की दुकानदारी बहुत ही बढ़िया चल रही है और उसे अच्छी आमदनी हो रही है।
इस प्रकार, उद्यमियों के साथ-साथ शिवानी और विकास शर्मा जैसे छोटे दुकानदारों के लिए भी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना एक वरदान साबित हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आखिर ढूंढ लिए प्रकाश चन्द , जलभराव होने के बाद प्रकाश चंद तीन दिन से थेलापता : पांचवें दिन बेला इंदौरा से सुरक्षित निकाले 54 लोग : 2209 पहुंची रेस्क्यू किए गए लोगों की संख्या

धर्मशाला, 18 अगस्त। जिला कांगड़ा के इेदौरा में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने बोट के माध्यम से बेला इंदौरा के जलमग्न क्षेत्रों से 54...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के एमडी राकेश सिमरन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

चंडीगढ़ , 11 नवंबर : सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के एमडी राकेश सिमरन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की” अभियान : महिला प्रतिनिधियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – DC अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जागरूकता के लिए महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी- अपूर्व देवगन एएम नाथ। चंबा, 8 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज विकासखंड चंबा के समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार मलबे में धंसे लोगों की लाशें निकालने के लिए भी नहीं बनने दे रही सड़क : जयराम ठाकुर

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी सड़क न बनने देने का क्या औचित्य,  लोगों की समस्याओं में उनके साथ हर हाल में खड़े रहेंगे हम गोद लिए हुए बागा चुनोगी स्कूल पहुंचे नेता...
Translate »
error: Content is protected !!