विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सके। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने वन मंजूरी से संबंधित मामलों के विषय में आयोजित 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए।

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला चंबा का बड़ा भाग वन विभाग के अधीन है इसलिए किसी भी विभाग की विकास योजनाओं को वन विभाग की मंजूरी संबंधी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण विकास कार्यों की वन मंजूरी के लिए वन विभाग के साथ बेहतरीन समन्वय से कार्य करें तथा सभी विभाग आनलाइन जवाब देते समय संबंधित क्षेत्रों के वनमण्डल अधिकारियों से वार्तालाप अवश्य करें। उन्होंने वन मंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निरंतर अंतराल में अपने स्तर पर भी संबंधित विभागों के साथ बैठक का आयोजन सुनिश्चित करें ताकि विकास कार्य व परियोजनाएं बार-बार आपत्तियों के कारण लंबे समय तक लंबित न रहें।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, अधीशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्र चौधरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा के अलावा लोक निर्माण विभाग, वन विभाग तथा नगर परिषद चंबा, चुवाड़ी, तथा डलहौजी के अधिकारियों सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन सीटों पर 10 जुलाई को होंगे उपचुनाव : नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे, तीनों क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 259340

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  लोकसभा चुनाव के एक महीने बाद यह उपचुनाव हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपके लिए जरूरी ख़बर …LPG Booking Time में बड़ा बदलाव ! अब पूरे दिन नहीं कर पाएंगे बुकिंग

नई दिल्ली : एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप दिन में कभी भी फोन उठाकर गैस बुक कर लेते थे, तो अब ऐसा नहीं हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 12 अप्रैल को

सोलन : ज़िला सोलन के धर्मपुर में तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला 15 से 17 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आज उपमण्डलाधिकारी (ना.) कसौली नारायण सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश रेपसवाल

उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। तीसा :  उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!