विकास कार्यों हेतु सांसद मनीष तिवारी ने बांटे ग्रांट के चैक : महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा

by
गढ़शंकर, 29 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रोड मजारा, नंगला और रामपुर बिल्लरों का दौरा करने सहित विकास कार्यों हेतु करीब 9 लाख रुपए की ग्रांट के चैक बांटे गए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के बगैर विकास की कल्पना नहीं की जा सकती और उनका उद्देश्य हल्के का सर्वपक्षीय विकास है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु वह लगातार अलग-अलग विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी कर रहे हैं, जो सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और खास तौर पर महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सांसद तिवारी ने कहा कि सब्जियों सहित अन्य जोड़ी वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं। एनडीए सरकार के 9 सालों के कार्यकाल के दौरान पेट्रोल, डीजल, गैस के सिलेंडर सहित रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं के दामों में कई गुना बढ़ोतरी देखी गई है और लोग महंगाई की मार चलने को मजबूर हैं। जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कृपाल, मनदीप सिंह प्रधान युवा कांग्रेस गढ़शंकर, राजीव कंडा, गुरचेत सिंह, कुलविंदर बिट्टू, सरपंच राजवंत कौर, मोहन सिंह चेयरमैन, हरपाल सिंह नंबरदार, राज कुमार नंबरदार, सोढी सिंह धालीवाल, हरमेश सिंह सरपंच, बलबीर सिंह पंच, सुषमा रानी पंच, सुखदेव सिंह, आशा रानी, प्रणव किरपाल भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंग्लैंड गए नौजवान की करीब 19 दिन बाद मौत

मजीठा : पंजाब के लिए इस समय इंग्लैंड से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब से इंग्लैंड गए नौजवान की करीब 19 दिन बाद मौत हो गई। मृतक 10 तारीख को पंजाब...
article-image
पंजाब

नामांकन के तीसरे दिन होशियारपुर में 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

होशियारपुर, 28 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन आज 10 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur News : जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगी

होशियारपुर, 25 मई : जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले के गांव जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा...
Translate »
error: Content is protected !!