विकास खण्ड नालागढ़ के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

by
एएम नाथ।  नालागढ़ :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बधोखरी के प्रधान पद के लिए निर्मला देवी 299 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए ज्ञान चंद 42 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बाहा के लिए राम कुमार प्रधान पद तथा राणा चंद उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत बेरछा के लिए गुरजीत कौर 52 मतों से प्रधान पद तथा सुरिन्द्र सिंह 434 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बायला के प्रधान पद के लिए शशी निर्विरोध चुने गए। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए धर्म पाल 242 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत भाटियां के लिए 314 मतों से जिंद्र कौर प्रधान पद तथा 46 मतों से होशियार सिंह उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत भियुंखरी के प्रधान पद के लिए सुमन देवी 146 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए सुख देव 13 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत भोगपुर के लिए कमलेश कुमारी प्रधान पद तथा सुरजीत सिंह उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत चमदार के लिए 64 मतों से सुनीता देवी प्रधान पद तथा प्रेम सिंह 21 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत दलछाम्ब के प्रधान पद के लिए मोहन लाल 55 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए चन्द्रशेखर 54 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत ढांग निहली के लिए रीता देवी 61 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित की गई। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए हरबन्स लाल निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत ढांग उपरली के प्रधान पद के लिए हरप्रीत सिंह 444 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जसबीर सिंह 89 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत घड़याच के लिए रीता देवी 336 मतों से प्रधान पद तथा रोहित कुमार 44 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत गोलजमाला के लिए 70 मतों से अमरवीर प्रधान पद तथा 18 मतों से पवन कुमार उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत गुरुमाजरा के प्रधान पद के लिए गुरमेल सिंह 408 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए लालदीन 277 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जोघों के लिए उज्जागर सिंह 189 मतों से प्रधान पद तथा संदीप सिंह 282 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जयनगर के प्रधान पद के लिए निशा देवी 71 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए रणबीर 31 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत खिल्लियां के लिए कृष्ण कुमार 187 मतों से प्रधान पद तथा कृष्ण लाल 231 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत किशनपुरा के प्रधान पद के लिए मेला राम 13 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जसपाल सिंह 286 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोहू के लिए गुरबचन 194 मतों से प्रधान पद तथा सुरजीत कुमार 282 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत लोधी माजरा के प्रधान पद के लिए धर्मपाल 337 मतों से विजयी घोषित किए गए। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए सतपाल निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत माजरा के लिए गुरचरण सिंह 249 मतों से प्रधान पद तथा गुरदयाल सिंह 46 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मलहैणी के प्रधान पद के लिए हरपाल तथा उप प्रधान के लिए देवी राम निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत मलपुर के लिए सुरेश कुमार 155 मतों से प्रधान पद तथा नरेश कुमार 320 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान पद के लिए राज सिंह 182 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए कशमीरी लाल 51 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मित्तियां के लिए नेम चंद 200 मतों से प्रधान पद तथा चरण दास 11 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत थाणा के प्रधान पद के लिए देवेन्द्र कुमार 250 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए खेम चंद 93 मतों से विजयी घोषित किए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज : सांसद तिवारी के इन अटकलों को बताया बेबुनियाद

चंडीगढ़ : लंबे समय से आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की चल रही अटकलें लोक सभा चुनाव निकट आने चलते तेज हो गई है। हालांकि सांसद मनीष तिवारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर में आवासियों को उपायुक्त ने भेंट किए दिवाली उपहार

एएम नाथ। मंडी, 30 अक्टूबर। जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वृद्ध आश्रम भंगरोटू के सभी वृद्धजनों व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के बच्चों को दीपावली के पावन पर्व पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाईः डीसी

पुराना स्टॉक डिस्ट्रिब्यूटर्स को वापिस भेजें खुदरा विक्रेता, केंद्र सरकार ने साल भर पहले कंपनियों को दिए हैं निर्देश ऊना  : एक जुलाई 2022 से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में संपर्क मार्ग की दुर्दशा पर विधायक डॉ. जनक राज से लोगों ने की भेंट

सीवरेज का कार्य धीमी गति से होने के कारण हो रही परेशानी विधायक डॉ. जनक राज ने जल्द समस्याओं से छुटकारा दिलाने का दिया आश्वासन एएम नाथ। मैहला (चंबा) :  मैहला व्यापार मंडल और...
Translate »
error: Content is protected !!