*विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को किया याद : चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने की शिरकत

by
एएम नाथ। कांगड़ा 14 अक्तूबर। । हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अपनी कार्य निष्ठा के लिए समर्पित जन-जन के नायक नगरोटा और हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों में अपने कार्यों से अपने आप को विकास पुरुष के नाम से स्थापित होने वाले नेता विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली की चौथी पुण्यतिथि मजदूर कुटिया में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर उनके सुपुत्र हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने अपने स्वर्गीय पिताजी के लिए विधिवत पूजा अर्चना की।
विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली ने लोगों के दिलों में अपनी कार्य निष्ठा और लोगों के लिए समर्पण भाव से एक ऐसी जगह स्थापित की है जिसकी झलकी आज सुबह से ही मजदूर कुटिया में अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के रूप में देखी गई। मजदूर कुटिया में विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में पहुंचे।
May be an image of one or more people and temple
स्वर्गीय जीएस बाली एक ऐसे नेता थे जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में अपने कार्यों से अपनी एक अलग छवि बनाई। 1998 में उन्होंने एक ऐसी विधानसभा क्षेत्र की भाग दौड़ अपने हाथ में संभाली जिसे पिछड़ा हुआ और चंगर क्षेत्र माना जाता था
May be an image of one or more peopleउन्होंने इस चंगर और पिछड़े क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश का अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनाया। उन्होंने अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया, लोगों के लिए घर-घर पानी बिजली स्वास्थ्य सिंचाई जैसी सुविधाएं पहुंचाई, उन्होंने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में स्थापित किया आज ऐसा कोई शिक्षण संस्थान नहीं रहा जो नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में ना हो। उन्होंने नगरोटा विधानसभा में बस डिपो स्थापित किया। उन्होंने अपने मंत्रीपद कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश के समस्त क्षेत्र का एक समान विकास किया। विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली का कार्य निष्ठा के लिए समर्पण भाव अद्भुत था। विकास पुरुष की लोकप्रियता का सबसे बड़ा उदाहरण यह था कि पक्ष के नेता तो उनके कार्यों की तारीफ करते ही थे परंतु विपक्ष के नेता भी उनके कार्यों के हमेशा मुरीद रहे। उनके कार्यों की तारीफ कई मंचों से विपक्ष के नेताओं के द्वारा भी की गई।
May be an image of one or more people, beard and people smiling
उनके सुपुत्र आरएस बाली ने उनको याद करते हुए कहा उन्होंने राजनीति में कदम आपने पिता जी के कार्यों को पूरा करने के लिए ही रखा है। उनका यह उद्देश्य है कि उनके पिता द्वारा बताए हुए पद चिन्हों पर चलते हुए नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को उनकी सोच के अनुसार प्रदेश के साथ देश का आधुनिक विधानसभा क्षेत्र बनाना जो कि सभी विधानसभाओं के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत करें और इस कार्य को पूरा करने के लिए वह प्रयासरत रहेंगे।
विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को श्रद्धांजलि देने के लिए मजदूर कुटिया में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल, विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन, विधायक सुदर्शन बबलु,सांसद कांगड़ा चंबा डॉक्टर राजीव भारद्वाज, आईटी सलाहाकार गोकुल बुटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर, उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, मेयर धर्मशाला नीनु शर्मा, देवेंद्र जग्गी , समस्त विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ललड़ी में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अनावरण : समाज में समानता, न्याय और समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर – अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  हरोली, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की...
हिमाचल प्रदेश

स्वर्ण जयंति रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए 8 अप्रैल तक तय हों कार्यक्रमः सत्ती

रथ यात्रा के प्रबंधों को लेकर सत्तपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक ऊना  : 15 अप्रैल से आरंभ होने वाली स्वर्ण जयंती रथ यात्रा के प्रबंधों को लेकर आज डीआरडीए हॉल ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने ऐतिहासिक तीन दिवसीय पीपलू मेले का किया शुभारंभ

एएम नाथ। ऊना 18 जून – कुटलैहड़ के विधायक ने सबसे पहले ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की उसके उसके पश्चात झंडा रस्म को पूरा किया। विधायक द्वारा टमक बजाकर उस रसम को भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने देहरा में बांटे 91 लाख के चेक : विकसित देहरा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, तेज गति से आगे बढ़ेगा क्षेत्र – कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा, 12 सितम्बर। आने वाले वर्षों में देहरा प्रदेश में सबसे तेज गति से विकसित होने वाले विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार...
Translate »
error: Content is protected !!