विजिलेंस चीफ SPS परमार और SSP वरिंदर बराड़ का निलंबन रद : नई नियुक्ति के इंतजार में अधिकारी

by

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने चार महीने बाद विजिलेंस विभाग के प्रमुख रहे एसपीएस परमार को निलंबन रद कर दिया है। उन्हें 25 अप्रैल को निलंबित किया गया था। साथ ही एक और आदेश जारी करते हुए आज से सही तीन महीने पहले फाजिल्का के एसएसपी रहे वरिंदर बराड़ का निलंबन भी रद कर दिया गया है।

हालांकि दोनों अधिकारियों को अभी नई नियुक्ति नहीं दी गई है। जालंधर में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा एक घोटाला सामने आने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने के कारण मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख एसपीएस परमार को निलंबित कर दिया था।

उनके साथ एआईजी फ्लाइंग स्क्वायड स्वर्णदीप सिंह व एसएसपी विजिलेंस जालंधर हरप्रीत सिंह मंडेर भी निलंबित कर दिए गए हैं। हालांकि स्वर्णदीप और हरप्रीत सिंह मंडेर को बाद में राज्य सरकार ने बहाल कर दिया लेकिन परमार का निलंबन बरकरार रहा।

जालंधर में ट्रांसपोर्ट विभाग में भ्रष्टाचार की बड़ी संख्या में शिकायतों को देखते हुए गत सात अप्रैल को सुबह जालंधर के आरटीओ कार्यालय, ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर व कामन सर्विस सेंटर पर विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख एसपीएस परमार, एआईजी फ्लाइंग स्क्वायड स्वर्णदीप सिंह व एसएसपी विजिलेंस जालंधर हरप्रीत सिंह मंडेर ने छापामारी की थी। जांच में यह बात सामने आई थी कि लोगों ने बिना उचित टेस्ट दिए अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं। बिना टेस्ट दिए या किसी और को खड़ा करके टेस्ट देने के कई मामले भी उजागर हुए।

मामले में केवल एक आरोपित विजय की गिरफ्तारी की गई थी। तब विजिलेंस की कार्रवाई निजी कारिंदों तक ही सीमित रही थी जबकि इस अवैध गतिविधि में आरटीओ अधिकारी, बिचौलिए व आवेदकों का एक समूह मिलकर काम कर रहा था।

बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई न करने के आरोप में विजिलेंस चीफ एसपीएस परमार को निलंबित कर दिया गया जिनकी आज चार महीने बाद बहाली हुई है।पंजाब सरकार ने फाजिल्का के एसएसपी रहे वरिंदर सिंह बराड़ का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। बराड़ एसएसपी फाजिल्का थे जब उन्हें 28 मई, 2025 को फाजिल्का के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के चार पुलिस अधिकारियों से जुड़े रिश्वतखोरी कांड के बाद निलंबित किया गया था।

उन पर आरोप था कि एक निगरान अधिकारी के रूप में, वे उचित और समय पर कार्रवाई नहीं कर पाए। हालांकि, बाद की जाँच के बाद उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया गया। पंजाब के गृह विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने दोनों अधिकारियों के निलंबन को रद करने के आदेश जारी कर दिए हैं । इसके अनुसार दोनों अधिकारियों को नई नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओवरलोडेड टिपर, ट्रॉली, पराली ढोने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों को बंद करवाने व बीत इलाके की मांगों को लेकर बीत इलाके के शिष्ट मंडल ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर।  बीत इलाके के निवासियों की मांगों ज्ञापन व समस्यायों को लेकर आज बीत इलाके के निवासियों के एक शिष्ट मंडल ने एक मांग पत्र एसडीएम गढ़शंकर की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार कुलविंदर...
article-image
पंजाब

DEO सुखविंदर सिंह ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल का किया दौरा

गढ़शंकर,  10 अक्तूबर: आज उप जिला शिक्षा अधिकारी (ऐली.) होशियारपुर सुखविंदर सिंह (स्टेट अवार्डी) ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक प्राइमरी स्कूल गेम्स 2024-25 में सहयोग...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समारोह संपन्न : सरवण सिद्धू द्वारा रचित गजल संग्रह “मेरी साधना” और पवन भंमियां द्वारा रचित पुस्तक “गदर लहर तथा बब्बर लहर की दास्तान” का विमोचन

 कवि दरबार में कवियों ने रंग जमाया- गढ़शंकर,  30 मार्च: दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक सरगर्मियों के लिए सरगर्म दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह तथा कवि दरबार सभा के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान दूसरे चरण में पहुंचा : सीएम मान- केजरीवाल का मजीठिया पर बयान- नाम लेने से डरते थे, जेल में डाला

फगवाड़ा । पंजाब में नशे के खिलाफ जारी जंग को और तेज करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!