विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ब्लॉक अधिकारी गिरफ्तार

by

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाइल्ड लाइफ डिवीजन, गढ़शंकर जिला होशियारपुर में तैनात ब्लॉक अधिकारी राजपाल सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी बलाचौर जिला एसबीएस नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने शिकार का परमिट जारी करने के लिए आरोपी राजपाल सिंह से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारी ने इसके लिए 50,000 रुपये की मांग की। उसकी विनती करने पर सौदा 15,000 रुपये में तय हो गया और अधिकारी ने शिकार का परमिट जारी करने का भरोसा देकर उससे 10,000 रुपये मौके पर ही ले लिए।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी राजपाल सिंह बलाचौर में शिकायतकर्ता के घर जाकर बाकी बची 5,000 रुपये की रिश्वत भी ले ली। इसकी वीडियो शिकायतकर्ता के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सत्यापन के दौरान उक्त आरोप सही पाए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

262 ग्राम हेरोईन मामले में आरोपी का बेटा किया नामजद

नवांशहर के मामले में लुधियाना जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वरंट पर लाई गढ़शंकर पुलिस गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने द्वारा 10 नवंबर को दर्ज किए 262 ग्राम हेरोईन मामले में आरोपी से...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू से विजिलेंस की तीसरी बार पूछताछ : PPE किट की खरीद में की गई कथित अनियमितताओं के बारे में पूछा

चंडीगढ़ : कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में सेहत मंत्री रहे बलबीर सिद्धू मंगलवार को एक बार फिर विजिलेंस कार्यालय चंडीगढ़ पहुंचे। जहां उनकी आय से अधिक संपत्ति को लेकर चल रही जांच से संबंधित...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच व पंचों का सिखलाई कैंप आयोजित 

गढ़शंकर : वीडीपीओ परिसर में ब्लाक गढ़शंकर की महिला सरपंच व पंचों को एसआईआरडी मोहाली पंजाब की तरफ से लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत सिखलाई मुहैया करने हेतु कैंप का आयोजन किया गया,जिसका आज...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महाराणा प्रताप चौक में किया गया स्थापित :देश के प्रति सर्मपण की भावना पैदा करता है तिरंगा – जिम्पा

होशियारपुर, 15 अक्टूबर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने रविवार महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) होशियारपुर में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर इसे देश के महान सपूत व वीर योद्धा महाराणा...
Translate »
error: Content is protected !!