वित्त मंत्री की कोठी का घेराव : मुलाजिमों तथा पैंशनर्स ने घेराव कर की जोरदार नारेबाजी

by

प्रशासन की तरफ से वित्त मंत्री से बैठक करवाने को लेकर दिया गया लिखित पत्र
संगरूर :
पंजाब यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर पंजाब के सैकड़ों की संख्या में मुलाजिम तथा पैंशनर्स ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की कोठी का घेराव किया। इस मौके पर संयोजक सतीश राणा, सुखदेव सिंह सैनी, रणजीत सिंह राणवां, जरमनजीत सिंह, सुखजीत सिंह व बाज खैहरा की अगुवाई में एकत्रित हुए मुलाजिमों तथा पैंशनर्स ने संगरूर-धूरी मार्ग के फ्लाई ओवर पास एकत्रित होने के उपरांत रोष मुजाहिरा कर रहे थे तो पुलिस ने बैरीकेड लगा कर मुलाजिमों को रोकना चाहा तो मुलाजिम/पैंशनर्स ने इन्हें तोड़ते हुए मंत्री की कोठी तक पहुंच गए।
वित्त मंत्री की कोठी का घेराव करने के बाद इक्टठ को संबोधित करते हुए इन नेताओं ने कहा कि चुनावों से पहले मौजूदा सरकार ने मुलाजिम व पैंशनर्स की मांगों का हल करने का वादा किया था। उपरोक्त नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद मांगों का हल तो दूर की बात है, सरकार का कोई मंत्री उनकी बात भी सुनने के लिए तैयार नहीं। जिसको लेकर मजबूरन वित्त मंत्री की कोठी का घेराव किया गया।
उन्होंने मांग की कि अस्थाई मुलाजिमों को पक्का किया जाए, मान भत्ता व इनसैंटिव मुलाजिमों को न्यूनतम पारिश्रमिक के घेरे में लाया जाए, पुरानी पैंशन स्कीम को बहाल किया जाए, मुलाजिम-मजदूर विरोधी कानून रद्द किए जाएं, पंजाब में मुलाजिमों व पैंशनर्स के वेतन आयोग की त्रुटियां दूर की जाएं, बंद किए गए भत्ते बहाल किए जाएं, कैशलैस हेल्थ स्कीम शुरु की जाए, विकास टैक्स के नाम पर 200 रुपये की कटौती समाप्त हो तथा मुलाजिम व पैंशनर्स के वेतन से कटौती संबंधी पत्र वापस लिए जाएं। मुलाजिम व पैंशनर्स के रोष को देखते हुए वित्त मंत्री के ओएसडी तपइंद्र सिंह सोही ने जिला प्रशासन द्वारा 9 जून की वित्त मंत्री पंजाब के साथ चंडीगढ़ में पैनल मीटिंग करवाने का लिखित पत्र इन नेताओं को सौंपा। जिसके उपरांत मुलाजिमों ने ऐलान किया कि यदि 9 जून की बैठक में उनकी मांगों संबंधी सार्थक परिणाम न निकाले गए तो 16 व 21 जून तक लोकसभा हलका संगरूर के विधानसभा हलकों में रोष रैलियां व रोष मार्च किए जाएंगे।
इस मौके पर कर्मजीत सिंह बीहला, कुलवीर सिंह मोगा, जसपाल शर्मा टैक्निकल सर्विस यूनियन, राणो खेड़ी गिल्लां आशा वर्कर यूनियन, ममता शर्मा मिड डे मील यूनियन, बलदेव सिंह मंडाली, सुरेन्द्र राम कुस्सा, सीताराम शर्मा, हरदीप सिंह टोडरपुर, राजेन्द्र सिंह बाबा, जस्सा सिंह पसौरियां, सुखदेव सिंह चंगालीवाला, हरदीप कुमार, जगदीश शर्मा पैंशनर्स नेता, हरजीत सिंह बालियां, हरजंट सिंह बोढे, सर्वजीत सिंह पुन्नावाल, अनिल कुमार, मेला सिंह पुन्नावाल, देवी दयाल, रघवीर सिंह भवानीगढ़, बलवीर चंद तथा अवतार सिंह ढंढोगल विशेष रुप से मौजूद थे।

फोटो: पुलिस बैरीकेडिंग को हटाते मुलाजिम नेता

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ संबंधी कार्यक्रम करवाया 

गढ़शंकर  ; खालसा कालेज में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’...
article-image
पंजाब

मॉक ड्रिल: हवाई हमले की संभावित स्थिति में आपातकालीन रणनीति का किया प्रदर्शन

डी.ए.वी कालेज में सिविल डिफेंस के अंतर्गत सफल मॉक ड्रिल का आयोजन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन की सतर्कता नीति के तहत मंगलवार को डी.ए.वी. कॉलेज, होशियारपुर में सिविल डिफेंस संबंधी मॉक ड्रिल का...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त -अवैध खनन पर छापेमारी अभियान दूसरे दिन भी जारी : खनन माफिया के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंसी नीति: जतिन लाल*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोने की चमक पड़ी फीकी : 1983 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट, जानें क्यों सस्ता हुआ गोल्ड

 भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। जानिए क्यों निवेश का सुरक्षित ठिकाना माना जाने वाला सोना इस बार धड़ाम हो गया जियोपॉलिटिकल तनाव के...
Translate »
error: Content is protected !!