विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

by

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने दी शिकायत में कहा है कि वह दो बच्चों की मां है। 7 वर्ष पूर्व जलने से उसके पति की मौत हो गई थी। कहा कि शमशेर सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी मंडी डब्बाली, सिरसा हरियाणा पति का दोस्त बनकर उससे मोबाइल पर बातचीत करने लगा। जिसके बाद वह घर भी आने-जाने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए।
जान से मारने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी
कहा कि जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि शमशेर ने व्यवसाय शुरू करने के लिए 4 लाख रुपए भी लिए थे। कहा कि काम वह पूरी रकम वापस कर देगा, लेकिन जब पीड़िता ने आरोपी से रकम वापस करने की मांग की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
24 नवंबर को आरोपी ने की शादी
आरोपी ने 24 नवंबर 2022 को हरियाणा राज्य की महिला के साथ शादी कर ली है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धारा 376 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना ने पंजाब में नशाखोरी रोकने और चुनाव में ईवीएम मशीन की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग करने की मांग

राज्यपाल और राष्ट्रपति को भेजने के लिए नायब तहसीलदार गढ़शंकर  को सौंपा गढ़शंकर को ज्ञापन गढ़शंकर : ऑल इंडिया अंबेडकर सेना की पंजाब इकाई ने पंजाब में नशाखोरी को रोकने और ईवीएम मशीनों के...
article-image
पंजाब

श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्राचीन शिव मंदिर श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसमें चतुर्थ दिवस में भगवान शिव कथा करते हुए संस्थान के संचालक एवं संस्थापक...
article-image
पंजाब

नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 2 ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ :  पुलिस ने अमृतसर के महल गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे...
Translate »
error: Content is protected !!