विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम आंशिक बदलाव : 5 फरवरी के निर्धारित कार्यक्रम अब 10 फरवरी को  होंगे 

by
चंबा, 4 फरवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के भटियात विधानसभा क्षेत्र के  प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है ।   कुलदीप सिंह पठानिया अब 5 फरवरी को देर  सांय  सिहुन्ता पहुंचेंगे।
ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेम  चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि  विधानसभा अध्यक्ष के  5 फरवरी  के निर्धारित कार्यक्रम अब 10 फरवरी को  होंगे।  जिसके तहत विधानसभा अध्यक्ष  पंचायत भवन तथा पटवार वृत  खडेड़ा के भवन का  लोकार्पण  करने के साथ  खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क  का शिलान्यास एवं मनोला से महोट सम्पर्क सड़क के विस्तार का शिलान्यास   करने के पश्चात राजकीय उच्च पाठशाला  खडेड़ा तथा हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ  माध्यमिक स्कूल चुवाडी के वार्षिक पारितोषिक  समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेंगें।
विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में  6 फरवरी को ग्राम पंचायत अवांह के तहत लजेरा- सेल  सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला अवांह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष  7 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुहण के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह  की अध्यक्षता  करने के पश्चात  ग्राम पंचायत सुदली  के तहत मुख्य सड़क से गांव कुट  तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास  करने के साथ  जनसभा को संबोधित भी करेंगें।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को कुलदीप  सिंह पठानिया कटोरी (डोबाला डंगा) से छम्बर गांव तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे ।
इसी तरह 9 फरवरी को राजकीय उच्च पाठशाला मठोलु के चार अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास करने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष स्कूल में आयोजित होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 11 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  भाग लेंगे  तथा दोपहर बाद वे शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को सुरेश चंदेल ने दिया झटका:पार्टी का हाथ छोड़ फिर से भाजपा में

शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा से तीन बार सांसद रह चुके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की होम स्टे नीति का विरोध…. होटल मालिकों के लिए ठीक नहीं क्या होम स्टे नीति 2025 ?

एएम नाथ। शिमला :  शिमला। बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएम वानी ने कहा कि होम स्टे नीति-2025 में निर्धारित किया गया पंजीकरण शुल्क बिल्कुल भी उचित नहीं है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार गहरी खाई में गिरी : दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

घुमारवीं : गांव टिक्कर (सोई) में देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। उसे पीजीआई रेफर किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजनों के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पः जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने सुन्दरनगर में आजा़दी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विशेष ओलंपिक भारत के कार्यक्रम दिव्यांग जनों के लिए स्वास्थ्य पर्व का शुभारंभ किया सुन्दरनगर :   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला...
Translate »
error: Content is protected !!