विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में  आंशिक बदलाव : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ 10 फरवरी  को सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में होंगे शामिल

by
एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए आज (सोमवार) देर  सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है ।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री  हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में10 फरवरी  (शनिवार) को भटियात विधानसभा क्षेत्र के उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में होने वाले  सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे ।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में  6 फरवरी को ग्राम पंचायत अवांह के तहत लजेरा- सेल  सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला अवांह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 7 फरवरी को पंचायत भवन तथा पटवार वृत  खडेड़ा के भवन का  लोकार्पण  करने के साथ खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क  का शिलान्यास एवं मनोला से महोट सम्पर्क सड़क के विस्तार का शिलान्यास करने के पश्चात राजकीय उच्च पाठशाला  खडेड़ा  के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे ।
 8 फरवरी को वे  कटोरी (डोबाला डंगा) से छम्बर गांव तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
इसी तरह 9 फरवरी को राजकीय उच्च पाठशाला मठोलु के चार अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास करने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष स्कूल में आयोजित होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 11 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  भाग लेंगे  तथा दोपहर बाद वे शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री के ‘मुक्त व्यापार समझौते’ को बताया आर्थिक क्रांति पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘कोरी’ घोषणाओं और अंतर्विरोधों पर सुक्खू सरकार को घेरा सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं की सखी बनी वन स्टाप सेंटर योजना : कांगड़ा जिला में 231 पीड़ित महिलाएं हुई लाभांवित – डीसी

जिला प्रशासन महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निदान कर रहा सुनिश्चित धर्मशाला, 10 सितंबर: कांगड़ा जिला की महिलाओं के लिए सखी वन स्टाप सेंटर काफी मददगार साबित हो रहा है। जिला में करीब 231...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिप्पी सिद्धू मर्डर केस :सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया जवाब

चंडीगढ़ : चंडीगढ में एडवोकेट एवं नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में आरोपी कल्याणी सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई ने पंजाब एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवाना घटिया हरकत : खन्ना – कहा…. आगामी पंचायती चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप में शामिल होने के लिए जबरन डाला जा रहा दबाव

होशियारपुर 15  सितम्बर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रदेश की मौजूदा आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से अब प्रदेश की जनता हताष हो चुकी है जिससे...
Translate »
error: Content is protected !!