विधानसभा उपचुनाव : चब्बेवाल विधानसभा हल्का में भाजपा प्रत्याषी की जीत के लिए कार्यकर्ता कस लें कमर – खन्ना

by

खन्ना ने हल्का चब्बेवाल में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंका जोश होशियारपुर 18 नवम्बर :   पंजाब में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनज़र भाजपा के पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जिसमें खन्ना ने कहा कि मोदी नेतृत्व में देश ने पिछले दस वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति की है। देश आर्थिक तौर पर और सुरक्षा के नज़रिये से मजबूत हुआ है। देश का हर वर्ग मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। खन्ना ने कहा की मोदी सरकार की बेहतरीन कार्यप्रणाली तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता भली भाँती परिचित है । खन्ना ने कहा कि दूसरी और पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब बारूद के ढेर पर आ खड़ा हुआ है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब में कत्लोगैरत तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में रिकार्डतोड़ इजाफा हुआ है जिससे पंजाब में अशांति तथा जंगल राज स्थापित हो चूका है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी से पहले कांग्रेस ने पंजाब पर महंगाई की मार मारी थी कांग्रेस ने भाजपा अकाली गठबंधन कि सरकार कि सरकारी फीसों को दोगुना कर दिया था जिससे जनता को सरकारी दफ्तरों में भारी आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ा, कांग्रेस कि दोगुनी फीसों को आम आदमी पार्टी ने जारी रखा और आज भी सरकारी फीसों के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है। खन्ना ने कहा की आज प्रदेश कि जनता के पास भाजपा एकमात्र विकल्प बचा है जो पंजाब में अमन शान्ति, क़ानून व्यवस्था तथा रामराज्य लाने के लिए जरूरी है। खन्ना ने हल्का चब्बेवाल के वोटरों से अपील की कि हलके के विकास और अमन शान्ति के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक और रोडवेज की आमने-सामने की भिडंत में 2 लोगों की मौत, 15 घायल

फाजिलका : फाजिल्का-मलौट रोड पर बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। टाहलीवाला बोदला गांव के पास एक बस और कैंटर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर भारी हंगामा हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हो जाएं सावधान अगर जा रहे हिमाचल ! वाहनों में डस्टबिन लगाकर ही करें एंट्री करे हिमाचल में…. नहीं तो होगा ये नुकसान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आज  से हर कमर्शियल वाहन में कूड़ेदान होना अनिवार्य कर दिया गया है. ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग गाड़ी से कचरा सड़क या रास्ते...
article-image
पंजाब

गांव बीहड़ा में मैडिकल कैंप 12 जून को: गोल्डी सिंह

गढ़शंकर : जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले समाजसेवक और गोल्डी किराना स्टोर बीहड़ा (गढ़शंकर) के मालिक गोल्डी सिंह ने बताया कि समूह नगर निवासियों और प्रवासी भारतीयों के सहयोग...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को हराकर 20वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जीता

कॉलेज वर्ग में प्रिं. हरभजन सिंह फुटबाल अकादमी माहिलपुर, गांव वर्ग पद्दी सूरा सिंह की टीमों ने फाइनल में जीत हासिल की, विजेताओं को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सम्मानित किया गढ़शंकर : खालसा कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!