विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हंगामा : बाजवा और भगवंत मान दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी, बाजपा ने कहा कि भगवंत मान एक बार लोकसभा का चुनाव लड़कर देख लें, अपनी लोकप्रियता का अंदाजा लग जाएगा

by

चंडीगढ़ :   पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। सीएम भगवंत मान ने स्पीकर कुलदीप सिंह संधवा को ताला और चाबी गिफ्त देते हुए कहा कि इसे सदन के बाहर लगा दीजिए, जिससे विपक्ष बाहर न निकल पाए और यहां बैठकर सच सुन सके।

राज्यपाल का भाषण भी इन्होंने पूरा नहीं होने दिया क्योंकि उसने सच लिखा हुआ था। उन्होंने कहा कि विपक्ष बहाना बनाकर भागने की कोशिश करेगा लेकिन उन्हें भागने ना दिया जाए। इससे विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा भड़क गए। उन्होंने बोलना शुरू किया लेकिन उनका स्पीकर ऑन नहीं किया गया।

                सीएम भगवंत मान ने कहा कि एक और ताला दे देता हूं जिससे उनके (बाजवा के) मुंह पर भी लगा दिया जाए। इसके बाद दोनों नेताओं में बहस शुरू हो गई। मामला काफी तूल पकड़ गया और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस विधायकों के बीच नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बाजवा और भगवंत मान दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी। बाजपा ने कहा कि भगवंत मान एक बार लोकसभा का चुनाव लड़कर देख लें उन्हें भी अपनी लोकप्रियता का अंदाजा लग जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह चुनाव लड़ते हैं तो उनके खिलाफ वह भी मैदान में उतरेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए सदन से बाहर चले गए।

एक-दूसरे के खिलाफ निजी हमले करते रहे :   पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान भी विपक्ष के ज्यादा शोरगुल करने के चलते राज्यपाल ने बीच में ही भाषण छोड़ दिया था। ऐसे में आज सत्ता पक्ष शुरू से ही हावी होने की कोशिश में रहा। मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ निजी हमले करते रहे। भगवंत मान तीखे वार करते रहे। उनका साथ वित्त मंत्री हरपाल सीमा सहित कुछ विधायक ने भी दिया। बाजवा का साथ सुखजिंदर रंधावा और डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने दिया। भगवंत मान ने कहा कि क्या राज्यपाल और राष्ट्रपति का अभिभाषण रोका जा सकता है। भगवंत मान ने कहा कि चुपचाप बैठ जाओ नहीं तो बातें सोने के बिस्किटों की तस्करी तक जाएगी। भगवंत मान इस बात का आरोप लगाया कि बाजवा उन्हें तू-तू कह के बात कर रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि इन्हे लोग मई में ताला लगा देंगे। पंजाब में अबकी 13-0 का आंकड़ा देखने को मिलेगा।

प्रिविलेज कमेटी को रोकने का रखा प्रस्ताव :   संसदीय कार्य मंत्री बलकार सिंह ने राज्यपाल की अभिभाषण के दौरान विघ्न डालने के खिलाफ कांग्रेस के विधायकों संदीप जाखड़ को छोड़कर बाकी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया और यह मामला प्रिविलेज कमेटी को रोकने का प्रस्ताव रखा। स्पीकर ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सभी का मामला प्रिविलेज कमेटी को सौंपने का प्रस्ताव पारित कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरों में बर्तन धोने का करती है काम : अब BJP ने MLA बनने के लिए बंगाल की आउसग्राम से दिया टिकट : कौन है कलिता माझी कौन?

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया। चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने लगी है। बीजेपी ने बंगाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर से छूटः उप-मुख्यमंत्री अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट प्रदान की है। हिमाचल में प्रवेश...
article-image
पंजाब

Comrade Mattu and Tajinder Sodhi

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.15 : Former MP Chaudhary Balbir Singh and former MLA Principal Om Prakash Bagga dedicated their lives to fostering communal harmony, national unity, and secularism. Principal Om Prakash Bagga passed away on June...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टारगेट किलिंग और फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार : 3 अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस ,1 काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन बरामद

पटियाला :  पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग...
Translate »
error: Content is protected !!