विधायक जय किशन सिंह रोड़ी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

by
गढ़शंकर  – कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए सेहत विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार कोरोना की रोकथाम के लिए हल्के में टीकाकरण की शुरुआत की गई है। जिसके तहत गढ़शंकर शहर के विभिन्न वार्डों के
अलावा इलाके के गांवों में कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई है। जिसके तहत गांव इब्राहिमपुर में
टीकाकरण के दौरान हल्का विधायक जय किशन सिंह रोड़ी ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए टीका लगवाया। इस अवसर पर विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी ने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए हम सभी को कोरोना वैक्सीन नेशन करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की आयु से अधिक का कोई भी व्यक्ति यह टीका लगवा सकता है और कोरोना वैक्सीन नेशन का टीका लगवाने के लिए सभी अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह टीका बिल्कुल सुरक्षित है।इससे घबराने की जरूरत नहीं है और सभी को यह टीका लगवाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच बलदीप सिंह, डॉक्टर गुरमीत कौर, सुरेंद्र कुमार, निशा, बबली,जगतार सिंह,अवतार सिंह,बलबीर सिंह, मक्खन सिंह, अजीत सिंह, सेवा सिंह, तरसेम कौर, मोहन सिंह, दिलबाग सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

25 पार्टियों के 50 नेता रहे शामिल : राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक

नई दिल्ली : राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक की गई। इस बैठक में लगभग 25 पार्टियों के 50 नेता मौजूद थे। इन पार्टियों में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस,...
article-image
पंजाब

छात्र द्वारा आत्महत्या के लिए जिम्मेवारों की गिरफ्तारी को लेकर नर्सिंग कॉलेज के सामने छात्रों का धरना : प्रबंधक डॉ जंग बहादर सिंह राय ने कहा जो भी शुल्क लिया गया वह विश्वविद्यालय के नियमों के तहत लिया

गढ़शंकर, 19 अक्टूबर: पुलिस द्वारा गुरसेवा नर्सिंग कॉलेज के खुदकुशी करने वाले छात्र आशिक खान के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के कारण रोष व्यक्त करते हुए छात्रों ने कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सीबीआई और ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा आप को आरोपी बनाने पर कर रहे बिचार

नई दिल्ली : सीबीआई और ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हम दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने पर विचार कर रहे हैं। इन जांच एजेंसियों...
article-image
पंजाब

Special children should also get

Donated 20 thousand to Asha Kiran School Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /july 28 Special children need to be treated like normal children because these children can also contribute to the development of the society, therefore special...
Translate »
error: Content is protected !!