विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण….राहत व पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी : विधायक नीरज नैय्यर

by

एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने आज शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगला, टापूंन, कुपाहडा, खज्जियार, रठियार, बकतपुर, बसौधन और कोलका में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं तथा हर संभव सहायता व सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहें हैं।
विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण, सड़क, पेयजल, विद्युत व संचार सेवाओं की बहाली तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन को लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा करने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की हर समस्या को गंभीरता से ले रही है और चंबा विधानसभा क्षेत्र में भी राहत व पुनर्वास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।


गौरतलब है कि विधायक नीरज नैय्यर लगातार विधानसभा क्षेत्र चम्बा के तहत सभी आपदा प्रभावित पंचायतों में स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायेजा ले रहे हैं।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं, ताकि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए स्थायी समाधान मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट ने BCCI को लेकर लगा बैन हटाया : सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

एएम नाथ। नई दिल्ली : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लेकर लगे बैन को हटा दिया है। ये बैन 2017 में लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमुडा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य सरकार के एक वर्ष का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लठियाणी में पर्यटन के लिए सुविधाएं जुटाने को वीरेंद्र कंवर ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

लठियाणी-मंदली पुल की डीपीआर तैयार, स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजी ऊना- लठियाणी मंदली पुल की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है, जिसे केंद्र सरकार को स्वीकृत के लिए भेज दिया गया है। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हिमाचल और पंजाब का दौरा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने उतरेंगे जमीन पर

एएम नाथ : हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मैदान में उतरने वाले हैं। वे रविवार...
Translate »
error: Content is protected !!