विधायक नीरज नैय्यर ने रावमापा बाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे होनहार : विद्यार्थियों में अनुशासन और सभ्यता बेहद जरूरी : नीरज नैय्यर

by
लोगों की सुनी समस्याएं, किया निपटारा
एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नीरज नैय्यर ने रावमापा बाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत अधिक महत्व है और अनुशासित लोग ही ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ सभ्यता और संस्कार होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभिभावक और शिक्षक समय- समय पर विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन करें ताकि वे गलत रास्ते पर ना जाएं ।
नैय्यर ने वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि स्कूलों में ऐसे उत्सवों के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच तो प्राप्त होता ही है, साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास की भावना के अतिरिक्त प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
नीरज ने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी पर बल दिया।
विधायक ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा  कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक व उपकरणों से लैस राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं।
डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत विभिन्न व्यावसायिक व तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज़ पर 20 लाख रुपये तक ऋण का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आपदा राहत कोष-2023 बनाया गया है। जिसके तहत आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए विशेष राहत पैकेज उपलब्ध करवाया जा रहा।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता की मांग के अनुसार गांव सारा, सतनोग, चिरोड़ी, निचला कलहेल, कलहूनी कालि व डिगर को भविष्य में सड़क सुविधा से जोडने के लिए प्रयास किये जायेंगे।
इस दौरान विद्यायक ने वर्ष भर आयोजित की गई गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये तथा मुख्य अतिथि के द्वारा स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार की राशि देने का ऐलान भी किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य हुसैन शाह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इसके उपरान्त नीरज ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर प्रधान ग्रांम पंचायत बाट अनिल राणा, सहायक अभियंता दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता गजन राणा, उप प्रधान संजय कुमार, सुपरवाइजर कैलाश चंद, अध्यक्ष एसएमसी धर्म चंद व काफी मात्रा में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इलैक्ट्रिशियन का 1 पद और सुपरवाइज़र व लैब सहायक के 2 पद भरे जाएंगे : 28 सितम्बर को साक्षात्कार में

ऊना, 22 सितम्बर – मैसर्ज़ ईसकोन इंडस्ट्री बेला बाथड़ी द्वारा 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

65 साल की महिला से रेप : मानवता शर्मसार,लिफ्ट देने के बहाने

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने रेप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

150 डेस्क व 158 स्कूल बैग किए भेंट : विधायक केवल सिंह पठानिया ने जन्मदिन पर बच्चों को दिए उपहार

बच्चों ने हैप्पी बर्थडे टू यू कह जताया विधायक का आभार एएम नाथ। शाहपुर, 11 फरवरी :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने जन्मदिन के पूर्व दिन आज धारकंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन : जिला के विभिन्न हिस्सों से आए सैंकड़ों लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

हरोली ( रोहित राणा), 9 अक्तूबर – हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 9 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सादगी भरे अंदाज में मनाया। जन्मदिवस...
Translate »
error: Content is protected !!