विधायक ने अपनी ही सरकार ही सरकर पर उठाए सवाल : अव इंतजार सरकार के जबाव का

by

बहिबल कलां तथा कोटकपूरा गोली कांड की अदालतों में चल रहे केसों तथा रिट पटीशनों की सही ढंग से जांच करने की मांग
मोहाली :      विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिख कर बहिबल कलां तथा कोटकपूरा गोली कांड की अदालतों में चल रहे केसों तथा रिट पटीशनों की सही ढंग से जांच करने की मांग की है। यह पत्र लिख कर पूर्व आईजी तथा विधायक कुंवर ने अपनी ही आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए हैं। इसके बाद एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा शुरु हो गई है। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के साथ- साथ पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह तथा आप पंजाब के अध्यक्ष जरनैल सिंह को भी पत्र की कापी भेजी है। विधायक कुंवर ने अपने पत्र में लिखा है कि बहिबल कलां तथा कोटकपूरा गोली कांड संबंधी पंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में कई केस व रिट पटीशनें पेंडिंग हैं।
उन्हें एक माध्यम द्वारा पता लगा है कि सरकार इन मामलों को सही ढंग से नहीं देख रही। फरीदकोट सेशन कोर्ट में चल रहा केस भी आगे नहीं बढ़ रहा। तत्कालीन सरकार के रवैये तथा सत्ताधारी पार्टी के चल रहे गठजोड़ को देखते हुए 9 अप्रैल 2021 को उन्होंने अस्तीफा दे दिया। कुंवर विजय प्रताप सिंह के अनुसार उन्हें पता लगा है कि आरोपी पक्ष फरीदकोट अदालत में चल रहे बहिबल कलां केस की सुनवाई तथा जांच को रद्द करवाने की कोशिश कर रही हैं तथा अपने आप को बरी करवाना चाहती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 जून को करेंगे शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन : पूर्व सैनिकों ने फौज में भर्ती की नई योजना खिलाफ बैठक की

गढ़शंकर : पूर्व सैनिकों की संस्था दी एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर की फौज में भर्ती की नयी योजना खिलाफ एक विशेष बैठक सूबेदार मोहनलाल हाजीपुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिंधु का अतिरिक्त जल पंजाब, हरियाणा : राजस्थान की ओर मोड़ने की तैयारी भारत ने कर दी शुरू

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद अब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त जल प्रवाह को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर मोड़ने के लिए 113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण की योजना...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने संयुक्त रूप से मनाया पेंशनर्स दिवस

गढ़शंकर l   डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट ने संयुक्त रूप से पेंशनर्स दिवस मनाया।  इस दिन पर चर्चा करते हुए डीटीएफ के राज्य नेता मुकेश कुमार, सुखदेव डांनसीवाल और डीपीएफ नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत उतरीं विरोध में : जिसका नितिन गडकरी ने 272 करोड़ का वो प्रोजेक्ट का किया था शिलान्यास

मंडी :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अब केंद्र सरकार के एक प्रोजेक्ट के विरोध में उतर गई हैं. 6 महीने पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नितिन गडकरी...
Translate »
error: Content is protected !!