विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के वार्ड नंबर 21 में स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इलाके के निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां की जर्जर गलियों का पुनर्निर्माण किया जाए। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर गलियों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरों के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, पार्षद सुलेखा देवी, राजवीर बल, कुलविंदर सिंह हुंदल, पार्षद जसवंत राय काला, पार्षद मुकेश कुमार मल्ल, हरिंदर सिंह हैरी, गुरमीत सिंह और पवन छावनी कलां के अलावा इलाका निवासी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत : छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए गए थे कनाडा

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा चलती कार का टायर फटने से हुआ। मृतकों में समाना निवासी रसमदीप कौर, अमलोह के नजदीक बुरकदा गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
Translate »
error: Content is protected !!