विधायक संजय रत्न ने मझीण में नवाजे होनहार*

by

जवालामुखी / तलवाड़ा (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विधायक ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महीण के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।
विधायक ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि छात्र अपने सहपाठियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और छात्रों को उचित मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।
विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न जी ने आज डी ए वी भडोली में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विधायक ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला फकेड का निरीक्षण किया ।
प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण सुरेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विधायक ने 11 हजार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और 5 हजार प्राइमरी स्कूल मझीण को देने के घोषणा की।इस मौके पर
उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान,एडवोकेट सर्वेश रत्न,प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय मझीण डॉक्टर चंदन भारद्वाज , बी डी ओ देहरा कुलदीप शर्मा , जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार , उपनिदेशक टूरिज्म विभाग रवि धीमान सहित स्कूल के अध्यापक , विद्यार्थी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली स्कूल में 213 मेधावी बच्चों को बाँटे टैब: शिक्षक बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करें: चंद्र कुमार

स्कूल में पांच लाख के दो डिजिटल बोर्ड बच्चों को किए समर्पित ज्वाली 5 दिसम्बर : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शिक्षकों से बच्चों में मेहनत,अनुशासन तथा अच्छे संस्कार पैदा करने...
हिमाचल प्रदेश

ऊना के 54 नये क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन जबकि 26 वार्ड हुए हाॅटस्पाॅट सूची से बाहर

ऊना – एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एमसी ऊना के 5 में वासु ओहरी, एमसी ऊना वार्ड 4 में निर्मला देवी, प्रेम नगर एमसी ऊना के वार्ड 1...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

डाक्टरों की हड़ताल से मैडिकल रिपोर्ट में देरी, आज शाम तक आ सकती है रिपोर्ट मनाली। हिमाचल के मनाली में दो साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!