विभागीय अधिकारियों को आरटीआई एक्ट की जानकारी होना जरूरीः राज्य सूचना आयुक्त गुलेरिया

by
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन
एएम नाथ। धर्मशाला, 17 जुलाई। राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों ने में आरटीआई एक्ट के तहत जन सूचना अधिकारियों के नाम, पदनाम, डाक पते और संपर्क विवरण तथा अन्य जानकारियां उपलब्ध होना अत्यंत जरूरी हैं। मंगलवार को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारी होना अत्यंत अनिवार्य है ताकि लोगों को निर्धारित समय में जानकारी प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने और शासन में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भारतीय संसद ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 लागू किया था। इस अधिनियम में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी सार्वजानिक अथवा सरकारी प्राधिकरण से किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिये स्वतंत्र है, साथ ही इस अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना को आवेदन की तारीख से 30 दिनों की अवधि के भीतर प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि अधिनियम में यह भी कहा गया है कि सभी सार्वजनिक प्राधिकरण अपने दस्तावेजों का संरक्षण करते हुए उन्हें कंप्यूटर में सुरक्षित रखेंगे। भारतीय संविधान देश के नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है अर्थात् देश के प्रत्येक नागरिक को किसी भी विषय पर अपनी स्वतंत्र राय रखने और उसे अन्य लोगों के साथ साझा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार भारत जैसे बड़े लोकतंत्रों को मजबूत करने और उनके नागरिक केंद्रित विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनता तक सटीक जानकारी का समय पर प्रसार करना। इस अवसर पर एडीएम डा हरीश गज्जू तथा एसीटूडीसी सुभाष गौतम ने भी आरटीआई के तहत विभिन्न विभागों के जन सूचना अधिकारियों को जानकारी प्रदान की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र उम्मीदवार करें आवेदन : तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता से बनेगा वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों स्थायी आशियाना -DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 16 जनवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 के माध्यम से वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों और वंचित वर्गों को आवास सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे : ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते – कंगना रनौत

एएम नाथ । मंडी  : कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं। ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं। सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

762 स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित की जाएगी लाइब्रेरी,घल्लौर स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत तलवाड़ा/ज्वालामुखी(राकेश शर्मा) धर्मशाला, 06 दिसंबर। शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी से कंगना रनौत और काँगड़ा से डॉ राजीव भरद्वाज को भाजपा में उतारा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजीव भारद्वाज एवं मण्डी लोकसभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!