विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की जानकारी होगी एकत्रित

by

चम्बा साथी ऐप एवं वेब पोर्टल को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में चम्बा साथी ऐप एवं वेब पोर्टल को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन की ओर से सेवा प्रदाता कंपनी प्रबंधन द्वारा वर्चुअल माध्यम से ऐप एवं वेब पोर्टल की विस्तृत कार्य प्रणाली की जानकारी साझा की गई।
यहां उल्लेखनीय यह है कि जिला प्रशासन की पहल पर चम्बा साथी ऐप एवं वेब पोर्टल तैयार किया जा रहा है।
इसके माध्यम से चंबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का डाटा ऑनलाइन एकत्रित किया जाएगा।
अमित मैहरा ने बताया कि चम्बा साथी ऐप एवं वेब पोर्टल पर अपलोड हुए प्रशिक्षित युवाओं को उनके कौशल के आधार पर आपदा अथवा अन्य कार्यों में वालंटियर के रूप में सेवाएं ली जाएंगी। साथ ही इस ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जानकारियाँ युवाओं तक आसानी और शीघ्रता से पहुँचाई जा सकेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संदीप कुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालिस्तान आतंकी गुरविंदर सिंह के फूफा के घर पहुंची NIA : एक घंटे पूछताछ के बाद NIA वापस चली गई

लखीमपुर खीरी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकवादियों का स्थानीय कनेक्शन तलाशने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीमों ने तराई में डेरा जमा रखा...
article-image
पंजाब

दीक्षा ने न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल में प्रथम स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर 17 मई : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के नतीजों में न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल, सैला कलां का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए स्कूल के एमडी दविंदर सिंह...
article-image
पंजाब

मनरेगा वर्करों का रुका हुआ वेतन जारी किया जाए, तिरपालें व जरुरी उपकरण मुहैया करवाए जाएं : सतीश राणा

मनरेगा वर्कर्स यूनियन का विशाल वफद एडीसी को मिला होशियारपुर  21 मार्च:  मनरेगा वर्कर्स यूनियन जिला होशियारपुर का एक विशाल वफद एडीसी (विकास) को मिला। वफद द्वारा एडीसी (विकास) के कार्यालय के समक्ष नारेबाजी...
Translate »
error: Content is protected !!