विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज

by

होशियारपुर । थाना चब्बेवाल के अधीन पड़ते गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि गांव चक्क गुरु के कुलवंत सिंह ने ब्यान कहा कि वह ड्राइविंग करता है । पीड़ित ने बताया कि उसकी 22 साल की बेटी राजवीर कौर की शादी गांव ताज़ेवाल के रमनदीप कुमार उर्फ़ कमल के साथ हुई थी जेसीबी ड्राईवर है । इस दौरान 21 मार्च को उनकी बेटी का फ़ोन आया जो उनको कह रही थी के उसके ससुरालवाले उसके साथ मारपीट कर रहे है और वह उसकी हत्या कर देंगे । पीड़ित ने बताया कि उसी दिन उनके दामाद का फ़ोन आया कि राजवीर कौर की मौत हो गई है । पीड़ित परिवार ने बताया कि इस दौरान जब वह अपनी बेटी के ससुराल पहुचे तो उनको पता चला के उक्त लोगो ने उनकी बेटी का संस्कार कर दिया है और जब उनसे इस तरह उनके गैरहाजरी में यह करने का पूछा तो उनका कहना था के लोगो ने उनको मजबूर किया के वह जल्दी राजवीर कौर का संस्कार कर डाले । पीड़ित परिवार का आरोप था के उनकी बेटी के ससुरालवालो का कहना था के उनकी बेटी के फंदा लगा आत्महत्या की है जबकि पीड़ित परिवार का कहना था के उनकी बेटी का गला दबाकर हत्या की गई है और सबूत मिटाने के लिए उन्होंने राजवीर कौर का संस्कार कर डाला था । एसएचओ हरप्रेम सिंह ने कहा कि पीड़ित कुलवंत सिंह के बयान दर्ज कर आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ़ कमल के खिलाफ धारा 304-बी और 201 के तहत मामला दर्ज कर अगली क़ानूनी कार्रवाई जारी रखी गई है । वही पीड़ित परिवार का कहना था के वह इस मामले को लेकर एसएसपी से मुलकात करेगे और मामले से जुड़े बाकि के आरोपियों के खिलाफ भी क़ानूनी कार्रवाई करे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में आप सरकार जाते ही सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : द‍िल्‍ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अफसर ह‍िरासत में ल‍िए

आम आदमी पार्टी की सरकार जाने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई है. सीबीआई ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े 6 अधिकारियों को ह‍िरासत में ल‍िया है. इन पर भ्रष्‍टाचार और घूस...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर स्कूल के स्थापना दिवस पर आध्यात्मिक लेखक और सामाजिक चिंतक डॉ हर्षविन्दर सिंह पठानिया से मुलाकात

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डॉ  हर्षविंदर ने बताया की उनके पिता जी आर्मी में थे इसलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल जम्मू में शुरू हुई ! बाद में पिता जी के रिटायर होने के बाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बन गया संन्यासी 36 लाख का पैकेज और 4 साल का रिलेशनशिप छोड़कर , महाकुंभ में आए IIT Baba ने बताई अपनी लव स्‍टोरी

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु यहां पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। नागा बाबाओं, अघोरियों...
article-image
पंजाब

पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

अमृतसर – गणतंत्र दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक...
Translate »
error: Content is protected !!