विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

by

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के ससुर रामलाल निवासी बिंजो ने बताया कि उसका बेटा जिंदर गांव में ही बिजली बनाने की कंपनी में काम करता है। उसने कहा कि उनकी बहू ने बीती रात गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि दोनों पति पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था और कई बार दोनों में राजीनामा कराया गया था।
जबकि मृतका के पिता जसपाल सिंह व बहन सीमा रानी व परिजनों निवासी पद्दी मट वाली जिला नवाशहर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी लड़की का कत्ल किया गया है, उन्होंने कहा कि किरणा को मारकर गाडर से लटकाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में एसएचओ माहिलपुर रमन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बयानो के आधार कारवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारे में ड्यूटी कर रहे सेवादार को घोंपा चाकू, मौत- अमृतसर में बेखौफ अपराधी

अमृतसर : पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार लड़खड़ाती जा रही है. राज्य में दुष्कर्म, जबरन वसूली और हत्या सहित अपराध समेत घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हाल ही...
article-image
पंजाब

महिला हत्याकांड : भाम गांव में 99 वर्षीय महिला का शव पेटी से बरामद… एक गिरफ्तार

महिला हत्याकांड :  गढ़शंकर, 19 फ़रवरी : माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में बीते दिन एक घर से 99 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर रखी पेटी में बरामद होने से इलाके में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बाल संरक्षण इकाई ने मनाया दत्तक ग्रहण माह

एएम नाथ। चम्बा : आज जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा द्वारा दत्तक ग्रहण माह नवंबर 2025 मनाया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा द्वारा विभिन्न पंचायत से आए पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता...
article-image
पंजाब

बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति की ओर से बालटाल में लगाए जा रहे लंगरों के लिए रसद का किया ट्रक रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति मुकेरिया, होशियारपुर व माहिलपुर द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लगाए जा रहे लंगरों के लिए डेरा बापू गंगा दास के दरबार माहिलपुर से...
Translate »
error: Content is protected !!