विवेक व साहिल ने आईलेट्स में प्राप्त किए 8.5 बैंड : प्री- रिक्रूट्समैंट ट्रेनिंग कैडर 9 मई से

by

होशियारपुर : जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल परमिंदर सिंह बाजवा(रिटायर्ड ) ने बताया कि जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय होशियारपुर मेें चल रहे आईलेट्स सैंटरके विद्यार्थियों विवेक बांसल व साहिल ने 8.5 बैंड प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इस सैंटर के 27 बच्चे आईलेट्स कर विदेश जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस सैंटर में पूर्व सैनिकों के बच्चों से 4 हजार रुपए व सिविलियन के बच्चों से 5 हजार रुपए फीस प्राप्त की जाती है। उन्होंने बताया कि चाहवान उम्मीदवार अपने असली शैक्षणिक सर्टिफिकेट, रिहायशी सर्टिफिकेट व पूर्व सैनिकों के आश्रित होने की सूरत में डिस्चार्ज बुक की कापी साथ लेकर आएं व अपना नाम रजिस्टर करवाएं।
प्री- रिक्रूट्समैंट ट्रेनिंग कैडर के बारे में जानकारी देेते हुए उन्होंने बताया कि जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय होशियारपुर में प्री-रिक्रूट्समैंट ट्रेनिंग कैडर 9 मई से शुरु हो रहा है, जिसमें नौजवानों को आर्मी, नेवी, एयरफोर्स के अलावा बी.एस.एफ, सी. आर.पी.एफ , आई.टी.बी.पी, सी.आई.एस.एफ  व पंजाब पुलिस में भर्ती की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने बताया कि चाहवान उम्मीदवार असली शैक्षणिक सर्टिफिकेट, रिहायशी सर्टिफिकेट व पूर्व सैनिकों के आश्रित होने की सूरत में डिस्चार्ज बुक की कापी साथ लेकर आएं व अपना नाम रजिस्टर करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी अदालत में पेश,तीन दिन का रिमांड

नवांशहर। एक्सचेंज में काम करने वाले मुलाजिम द्वारा करंसी के नाम पर की गई 50 लाख रुपये की ठगी के मामले के आरोपी को नवांशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गुरदासपुर में सियासी हलचल… कश्मीर सिंह वाहला ने 2027 चुनाव लड़ने का किया ऐलान

AAP के पूर्व ज़िला प्रभारी वाहला बोले, हर हाल में लड़ूंगा 2027 का चुनाव पंजाब की राजनीति में नई चर्चा, कश्मीर सिंह वाहला की चुनावी घोषणा से बढ़ी हलचल एएम नाथ। गुरदासपुर : पंजाब...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री सिद्धू की संपत्ति की जांच करेगी विजिलेंस : पारिवारिक सदस्यों के नाम पर खरीदी गई महंगी गाड़ियों के संबंध में भी जांच करेगी

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की संपत्ति की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो अब कर सकती है। यह जांच सिद्धू के मंत्री रहने के दौरान मोहाली और...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या : एडीसी दलजीत कौर

होशियारपुर, 30 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सरकारी कार्यालयों में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा व किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!