विशाल मिस्टर व सध्या मिस फेयरवेल चुनी बरोटीवाला कालेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

by

बी बी एन, 14 मार्च (तारा): राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॉलेज के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज छोड़ने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देना और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करना था । कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ कुलदीप सिंह ने सभी कर्मचारी एवं गैर कर्मचारी तथा सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्जवलित एवं सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य ( हरयाणवी डांस, बॉलीवुड डांस) शामिल थे । फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए गेम्स का भी आयोजन किया गया था ।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेहनत , अनुशासन एवं ईमानदारी से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल विशाल और मिस फेयरवेल संध्या का भी चयन किया गया । सभी विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज के अनुभव साझा किए और भावुक माहौल में अपने शिक्षकों और साथियों को धन्यवाद दिया।
फोटोकैप्शन-
बरोटीवाला कालेज में फेयरवेल पार्टी में भाग लेते हुए कालेज के अध्यापक छात्र व अभिभावक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में ‘चिट्टे से बचें, योग चुनें’ विषय पर योग सत्र आयोजित

बीबीएन, 04 फरवरी (तारा) : राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल बारियां (नालागढ़) में प्रातः 6:30 बजे से 7:15 बजे तक “चिट्टे से बचें, योग चुनें” विषय पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज लेने से इंकार : डॉक्टरों ने दी ये सलाह

चंडीगढ़ :  पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ : सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये – स्वाति मालीवाल ने बोला जोरदार हमला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेहद करीबी और आप पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पूरे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एसडीएमएफ के उपयोग बारे समीक्षा बैठक आयोजित

राज्य आपदा प्रबंधन फंड से स्वीकृत कार्यों को मार्च-2026 तक पूरा करें विभाग : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  राज्य आपदा प्रबंधन फंड के उपयोग बारे जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!