विश्व कैंसर देखभाल संगठन व वर्धमान की ओर से लगाए गए शिविर में पांच सौ लोगों का स्वास्थ्य जांचा

by

लोगों के परीक्षण के बाद बांटी दवाईयां

बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : विश्व कैंसर देखभाल सगंठन ने वर्धमान ग्रुप की ओर से बद्दी के पार्क में कैंसर व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। लक्षणों का आधार पर रोगियों की मुफ्त परीक्षण किया गया तथा मुफ्त दवाईयां भी दी गई।
बद्दी के पार्क मेेंं आयोजित इस शिविर में पांच सौ से अधिक रोगियों की जांच कर उन्हें दवाई भी दी गई। अपने कैंसर व अन्य उपचार के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। विशव कैंसर देखभाल संगठन के प्रंबध निदेशक धर्मेंद्र ढिल्लों ने बताया कि विश्व कैंसर देखभाल संगठन ने अभी तक एक हजार शिविर लगा दिए है। इन शिविरो में जागरूकता के लिए कई प्रकार की गतिवधियां कराई जाती है। महिलाओं के लिए मेमोग्राफी परीक्षण, पेप स्मीयर टेस्ट, भांड टेस्ट, मुंह व गले की जांच के साथ साथ र रोगियों की रक्तचाप, शुगर की जांच की गई। लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए वीडियो दिखाए गए और पोस्टर भी बांटे गए।
उन्होंने बताया कि वल्र्ड कैंसर केयर एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इसे इंगलैंड एबेंसेडर कुलवंत सिंह धालीवाल की ओर से चलाया जा रहा है। इसके मुख्य उद्देश्य वल्र्ड कैंसर केयर की ओर से चलाई जाने वाली डिजिटल कैंसर स्क्रीनिंग बसों के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना है। यह विभिन्न प्रकार के कैंसर परीक्षणों का उपयोग बीमारी को बढऩे से पहले ही पकडऩे के लिए किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में प्रति वर्ष 12 लाख लोगों को कैंसर होता है। इसमें 8 लाख लोगों की कैंसर से मौत हो जाती है। हर दिन भारत में दो हजार लोगों की कैंसर से मौत हो रह ीहै। इसका बड़ा कारण है कि लोग कैंसर के प्रत िजागरूक नहीं होते है। विदेशो में कैंसर भारत से ज्यादा है। लेकिन वहां पर मृत्यु दर न के बराबर है। वहां के लोग इस बीमारी को अच्छी तरह से समझते है और समय समय पर इसकी जरूरी जांच कराते है। जिससे कैंसर का पता पहली स्टेज में ही लग जाए और इसका मौके पर ही समाप्त कर दिया जाए। इस मौके पर वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष और निदेशक प्रभारी आईएम जे एस सिद्धू, उपाध्यक्ष अतुल भारद्वाज व और सीएस आर प्रबंधक विरेद्र कुमार उपस्थित रहे।
इंनसेट;
वार्ड पार्षद ने शिविर के लिए टैंट व खाने पीने की व्यवस्था की
शिविर को चलाने के लिए बद्दी के वार्ड नंबर एक के पार्षद किरण टी व संजीव ठाकुर ने वार्ड में लगने वाले शिविर के लिए टैंट व चाय पानी की व्यवस्था की। इसल मौके पर गुरमैल चौधरी, नरेंद्र दीपा, ललित ठाकुर, बेअंत ठाकुर, आज्ञा राम, पूर्व पार्षद तेजा सिंह उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में किया संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन

शिमला 01 अक्टूबर – भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला एवं राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को संस्कृत भाषा में भाषण,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र और शिक्षक किए जाएंगे सम्मानित : प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से परिचित हों स्कूली बच्चे, पाठ्यक्रम में किया जाए शामिल: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

धर्मशाला, 29 सितम्बर : प्रदेश शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के पाठ्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को भी सम्मिलित किया जाए। विदेशी आक्रांताओं और शासकों से पूर्व के प्रदेश के इतिहास को बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंप को ने केवल सिंह पठानिया हरी झंडी दिखाकर किया रवाना …एटीसी शाहपुर दे रहा नवाचार को बढ़ावा : केवल सिंह पठानिया**

प्रकृति के सान्निध्य में ज्ञान का संगम — 52 मेधावी छात्र-छात्राएं करेंगे पर्यावरण, विज्ञान और तकनीक से गहरा परिचय* v शाहपुर, 10 नवम्बर। उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर के तत्वाधान में आज स्कूल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति ने की हैं तीन और शादियां : दे रहा था बराबर प्यार, दो रहती हैं एकसाथ

मेरठ :  मेरठ में एक आर्मी जवान की पत्नी ने पति पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन और शादियां की हैं. महिला...
Translate »
error: Content is protected !!