वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से सीएम जय राम ठाकुर ने वीरेंद्र कंवर को दिए निर्देश

by
कोरोना पर वीरेंद्र कंवर पंचायत प्रतिनिधियों से ब्लॉक स्तर पर करेंगे बातचीत
ऊना – कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश भर के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्मय से बात की, जिसमें ऊना से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी शामिल हुए।
वीसी के दौरान मख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि ऊना जिला में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र ब्लॉक स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों से बात करें। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पहले भी अच्छा कार्य किया है तथा कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में भी उनके उसी अनुरूप आशा की जा रही है।
वीरेंद्र कंवर ने बैठक के दौरान ऊना जिला में कोरोना की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पालकवाह में दो-तीन दिन में अस्थाई कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा, जिसकी क्षमता 51 बैड की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए वह ब्लॉक स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों से अलग-अलग बैठकें कर उनसे बातचीत करेंगे ताकि वह महामारी की रोकथाम के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह 11.30 बजे हरोली ब्लॉक तथा 2.30 बजे ऊना ब्लॉक के जन प्रतिनिधियों से बात करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में एचआईवी/एड्स विषय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित : चंबा, भरमौर, किहार और चुवाडी में  एचआईवी की जांच सुविधा निशुल्क : डॉ हरित पुरी 

एएम नाथ। चम्बा  : मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा के सभागार में हेल्थ केयर प्रोवाइडर (आशा कार्यकर्ता) के लिए एचआईवी /एड्स एक्ट 2017 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन  किया गया I इस प्रशिक्षण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आईबीसीए ने त्साराप-चू संरक्षण रिजर्व प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री को तीन करोड़ रुपये का किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला :  इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की टीम ने सुमित्रा दास गुप्ता के नेतृत्व में नव अधिसूचित त्साराप चू संरक्षण रिज़र्व के संरक्षण और प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति, अगले पांच सालों में तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा भारत : जयराम ठाकुर

10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर, आयात की जगह बढ़ रहा है निर्यात एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल...
हिमाचल प्रदेश

कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट ऊना  : देश...
Translate »
error: Content is protected !!