वीरेंद्र कंवर ने जठेहड़ी में 2.24 करोड़ से बनने वाले स्कूल भवन का किया शिलान्यास

by

ऊना : ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलू में एक साल पांच काम के तहत साइक्लोन शेल्टर व स्टेज (कला मंच) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला ऊना के ग्रामीण क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए एक साल-पांच काम अभियान शुरू किया गया है, जिसे अब पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि एक साल-पांच काम अभियान के अंतर्गत सामुदायिक सिंचाई प्रणाली, ठोस कचरा निष्पादन संयंत्र, पंचवटी पार्क, ग्रामीण हाट, जिम, ग्रामीण भंडार, स्वयं सहायता समूह अथवा आजीविका भवन, हिम इरा विक्रय केंद्र, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, स्टेडियम, सड़क किनारे जन सुविधाएं, मोक्ष धाम, तरल कचरा प्रबंधन तथा तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत गांवों की सूरत भी बदलेगी।
इसके उपरांत ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जठेहड़ी में 2.24 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्कूल भवन का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बंगाणा कॉलेज में इस वर्ष से विभिन्न नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में इस सत्र से पीजीडीसीए की कक्षाएं भी आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाणा कॉलेज में 6.50 करोड़ रुपए की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोट में 70 लाख रुपए की लागत से रेस्ट हाऊस का निर्माण किया गया है।
सिंहाणा व रछोह में पंचवटी पार्क का किया शुभारंभ
इससे पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ग्राम पंचायत सिंहाणा में प्राचीन चामुखा महादेव मंदिर प्रांगण में 15 लाख रुपए से बनने वाली पंचवटी योजना के तहत पंचवटी व अन्य मूलभूत सुविधाओं का शुभारंभ भी किया।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री ने 25 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सिंहाणा सम्पर्क सड़क व ग्राम पंचायत चमियाड़ी में 15 लाख रूपए की राशि से बनने वाली सम्पर्क सड़क का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत चमियाड़ी के गांव रछोह में 10 लाख रुपए की लागत से पंचवटी योजना के तहत निर्मित होने वाली पंचवटी व अन्य मूलभूत सुविधाओं का शुभारंभ भी किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान पिपलू महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान विपिन शर्मा, ग्राम पंचायत सिंहाणा के प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान मनजीत सिंह, बीडीसी सदस्य कमलजीत कौर, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जठेहड़ी पुरूषोतम दास, प्रधानाचार्य पीपलू मदन धीमान सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजित- शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही : कुलदीप सिंह पठानिया 

 हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित एएम नाथ। धर्मशाला  : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन-जन के मुद्दों के लिए तैयार तपोवन : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गूंजेंगे 248 तारांकित और 68 अतारांकित प्रश्न

एएम नाथ। धर्मशाला, 17 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो रहा है। 14वीं विधानसभा का यह सातवां सत्र है जिसमें 18 दिसंबर से लेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पवन कटारिया को विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त

गढ़शंकर : जिला परिषद सदस्य पवन कटारिया को हिमाचल प्रदेश में चल रहे चुनावी के चलते विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली पर्व के चलते 28 अक्तूबर को वेतन और पेंशन सभी कर्मचारियों, पेंशनरों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारियों को कर दी जाएगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ढली उप-नगर में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के लिए 8.28 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का...
Translate »
error: Content is protected !!