वीरेंद्र कंवर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

by

ऊना (3 नवंबर)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला ऊना के निवासियों को दीपावली पर्व एवं विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। कंवर ने कहा कि दीवाली प्रकाश का पर्व है, जो प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई व अंधकार पर रौशनी की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।
कंवर ने कहा कि कोरोना वायरस हम सब के बीच से अभी तक गया नहीं है, इसलिए सभी त्यौहार को मनाने के साथ-साथ कोरोना नियमों की पालना करते हुए स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील भी की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम शिमला चुनाव : कांग्रेस ने गारंटियों से परहेज कर, जनता के सामने रखी वचनबद्धता

शिमला : नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र जारी कर दिया इससे पहले कांग्रेस ने नगर निगम शिमला चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही 10 गारंटियां लेकर आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शिकायत कक्ष स्थापित 

एएम नाथ। चंबा 19 मार्च :  लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बारे या लोकसभा चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए 03-चंबा विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी कैंटीन के क्लर्क को पुलिस ने किया गिरफ्तार : कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद

मथुरा। सेना की कैंटीन के खाते से 1.83 करोड़ रुपये उड़ाने वाला जालसाज क्लर्क मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।  वह अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मिलेगी निशुल्क डायलिसिस सुविधा : सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू  :  क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में  निशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलेगी। यह जानकारी आज मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने हंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ करने...
Translate »
error: Content is protected !!