वीरेंद्र कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को वितरित किए फल व सब्जियां

by
ग्रामीण विकास मंत्री फोन पर प्रतिदिन 50 कोरोना संक्रमितों से ले रहे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की फीडबैक
ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को फल व सब्जियां वितरित की। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थाना कलां, बंगाणा, डोहगी, धुंदला तथा लठियाणी में 40 परिवारों को फल व सब्जी के किट बांटे गए।
इस बारे में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना संक्रमित का पूरा परिवार होम आइसोलेशन में जाने के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे में उन्हें दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं को लाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर परिवार समाज को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए अपना दायित्व निभाकर घर से बाहर नहीं निकल रहा है तो हमें उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। इसी उद्देश्य से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना प्रभावित परिवारों को फल व सब्जियां प्रदान की गई हैं तथा आगे भी यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमितों से लगातार स्वयं संपर्क कर रहे हैं। प्रतिदिन 50 कोरोना संक्रमितों से उन्हें अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडलैक ले रहे हैं। कंवर ने कहा कि बातचीत में कुछ परिवारों ने उन्हें बताया था कि परिवार को दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्राप्त करने में मुश्किल हो रही है, जिसे देखते हुए भाजपा ने यह कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी पंचायतों के माध्यम से कोरोना प्रभावितों की मदद कर रहा है लेकिन पार्टी ने भी अपने स्तर पर फल व सब्जी प्रदान करने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा पार्टी के स्तर पर भी कोरोना प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैय्या कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड धुंधला व मोमन्यार के कोरोना प्रभवित उनके ओएसडी विक्रम ठाकुर से फोन नंबर- 75800-44444 पर अपनी समस्या बता सकते हैं। जबकि बसाल, धमान्दरी व समूर वार्ड के लोग भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा से फोन नंबर 98178-10210 व भाजपा मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा से फोन नंबर 85807-39942 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 5,779 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ – महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने ली प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ऊना, 21 दिसम्बर – अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में होगी वापसी? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले- “संपर्क में हैं कैप्टन”

चंडीगढ़ : पंजाब के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। दरअसल, इन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना की गौशालाओं में क्षमता बढ़ाने के लिए गौ सेवा आयोग ने उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के किया निरीक्षण

उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में बीटन में प्रस्तावित गौ-अभ्यारण्य सहित विभिन्न गौशालाओं का लिया जायजा ऊना (26 जून)- गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में आयोग की एक टीम ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!