वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित : नगर परिषद पार्क ऊना में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

by

ऊना, 26 जुलाई 2022- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर परिषद पार्क ऊना में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सलामी दी, जिसके पश्चात शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र कंवर, सतपाल सिंह सत्ती, प्रो. राम कुमार सहित आए हुए सभी मेहमानों, भूतपूर्व सैनिकों तथा आम नागरिकों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कारगिल विजय दिवस के संबंध में एक शपथ भी दिलवाई गई तथा कारगिल युद्ध में शहीद हुए मनोहर लाल के भाई यशपाल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कारगिल युद्ध विश्व इतिहास में सबसे ऊंचाई पर लड़ा गया युद्ध था, जहां पर भारत के वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के दुश्मनों के दांत खट्टे किए तथा मां भारती की रक्षा की। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है तथा इस राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का श्रेय देश के वीर जवानों तथा शहीदों व उनके परिजनों को जाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व नयौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ वीर भूमि भी कहा जाता है, जहां से कारगिल युद्ध में 52 वीर जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर अदम्य साहस का परिचय दिया। इस युद्ध में सेना के सर्वोच्च सम्मान दो परमवीर चक्र समेत अनेकों चक्कर इस वीरभूमि के वीरों के कंधे पर सुसज्जित हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा (मरणोपरांत) तथा राइफलमैन संजय कुमार को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी ऊना अजित सेन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त रविंद्र शर्मा, कारगिल शहीद मनोहर लाल के भाई यशपाल, कर्नल श्याम सुंदर शर्मा, कर्नल सत देव, लेफ्टिनेंट कर्नल सतेंद्र कालिया, कैप्टन शक्ति चंद, हरीश चंद्र शर्मा, मेजर रघुवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘मिसेज इंडिया लैगेसी 2024’ का खिताब जीतने पर प्रिया कायथ को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दीं हार्दिक शुभकामनाएँ

एएम नाथ। शिमला : शिमला निवासी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया कायथ द्वारा ‘मिसेज इंडिया लैगेसी 2024’ का खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 80 लाख रुपये से स्थापित डायलिसिस इकाई का लोकार्पण किया

टांडा :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 80 लाख रुपये की लागत से स्थापित डायलिसिस इकाई का लोकार्पण करने के उपरान्त अपने सम्बोधन में कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम लोगों को उदारता से ऋण आवंटित करें बैंक अधिकारी जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 14 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक और नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम की कार्यशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वालों को मिलेगा लाभ : निशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरणों के लिए लगेंगे आकलन शिविर– DC अपूर्व देवगन

उपायुक्त ने पात्र दिव्यांगजनों से अवसर का भरपूर लाभ उठाने का किया आग्रह अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारियों से करें संपर्क चंबा, 23 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!