वेलेंटाइन डे पर कंगना रनोत के होटल का शुभांरभ : कंगना रनोत के होटल में 680 में वेज तो 850 रुपये में नॉन वेज थाली

by
मनाली। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी सांसद कंगना रनोत के ‘द माउंटेन स्टोरी’ रेस्तरां की आज विधिवत शुरुआत हो गई। कंगना के रेस्तरां में पर्यटक पहाड़ी वेज थाली का 680 तो नॉन वेज थाली का 850 रुपये अदा कर स्वाद ले सकेंगे।
कस्टमर्स के आते ही शुरू कर दी गई सेवा 
वेलंटाइन डे पर कंगना के रेस्टोरेंट में पर्यटकों की भीड़ कम उमड़ी। कुछ दिन पहले गत 19 जनवरी को कंगना ने मनाली के मशहूर पंडित नितिन शर्मा से अपने रेस्तरां की विधिवत पूजा करवाई थी।
14 फरवरी को पहले दिन न तो पूजा हुई और न ही रिबन काटा गया। हालांकि पहले ऐसा कहा जा रहा था कि 11 बजे के आसपास कंगना रेस्तरां आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ग्राहकों के आते ही सेवा शुरू कर दी गई।
नाश्ते में मिलेंगे यह व्यंजन
रेस्टोरेंट में नाश्ते में सिड्डू, स्टफ्ड तंदूरी आलू परांठा, आलू पूरी, मुंबई पोह, मुंबई बड़े पाव, पकोड़े की प्लेट, स्ट्रीट स्टाइल नूडल व शूटिंग कटिंग चाय मिलेगी।
वेज थाली में होंगी ये डिशेज
पहाड़ी वेज थाली में मूंग दाल विद राई, माह की दाल, दम मदरा, कद्दू का खट्टा, पकोड़े वाली कड़ी व मटर पनीर सहित चावल, लच्छा परांठा, बटर नान व बदाने का मीठा शामिल रहेगा।
नॉन वेज थाली में ले सकेंगे पहाड़ी चिकन का मजा 
पहाड़ी नॉज वेज में पहाड़ी चिकन व पहाड़ी जंगली मट्टन के साथ चावल, लच्छा परांठा बटर नान व बदाने का मीठा शामिल रहेगा।
खाने की क्वालिटी पर विशेष ध्यान
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोत ने कहा कि क्वालिटी ओफ द फूड पर विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं क्लासिक है। इटली पसंदीदा सैरगाह रही है। बहुत से देशों में घूमने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि अमेरिका का बर्गर बहुत पसंद है। लेकिन उनके रेस्टोरेंट में हिमाचली व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है।
दम मदरा, देशी माह, कद्दू का खट्टा, पकोड़े वाली कड़ी, सिड्डू शामिल है जबकि नोन वेज में ट्राउट फिश, देशी मुर्गा व भेड़ बकरी का मीट शामिल है।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर किया था पोस्ट
इससे कुछ दिन पहले कंगना ने इस होटल को खोलने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पेलैटफॉर्म एक्स पर लिखा था, आज सुबह 10 बजे भेड़ों को कैफे में देखकर उनका बचपन का सपना जीवंत हो गया। उन्होंने इन सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया में डाल कर खुशी व्यक्त की थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी के इन 20 विधायकों का कट गया पत्ता … पूरी लिस्ट जानिए

नई दिल्ली  : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर पति राजा रघुवंशी के साथ इंटिमेट होना सोनम को नहीं आया था पसंद : प्रेमी को मैसेज करके बताया था

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के हाथों हत्या कर दी गई, जिसने चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ में कैसी होगी केजरीवाल की दिनचर्या … कैसे जानिए

नई दिल्ली :  नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने सोमवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपने रिमांड आवेदन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीयों पर अब दलबदल का चाबुक : इस्तीफा स्वीकार होने से पहले भाजपा ज्वाइन करने पर एक्शन लेंगे स्पीकर

कुलदीप पठानिया बोले; प्रभाव में आकर दिया इस्तीफा, गलती भी स्वीकारीइ स्तीफे के नेचर से पहले जगत सिंह नेगी की याचिका पर हो जाएगा फैसला विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर दूसरी बार नहीं पहुंचे...
Translate »
error: Content is protected !!