वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई : 40 हजार मतदाताओं को पोस्टल बैलट पेपर जारी: 12 नवंबर को ईबीएम पर होगी वोटिंग

by

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है । राज्य निर्वाचन विभाग आज से प्रदेश के 40 हजार मतदाताओं को पोस्टल बैलट पेपर जारी करेगा और यह पोस्टल बैलट पेपर को देने की प्रक्रिया 10 नवंबर तक जारी रहेगी। मुख्य तौर पर 12 नवंबर को ईबीएम पर वोटिंग होगी।
पोलिंग बूथ पर जाकर जो लोग वोटिंग नहीं कर सकते हैं। चुनाव विभाग ने उन मतदाताओं की सुविधा के लिए 12-डी फॉर्म जारी किया था। करीब 40,000 मतदाता इस तरह के है। जिन्होंने इस फॉर्म के माध्यम से वोट डालने की मांग की है। यह फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से चुनाव विभाग को जमा कर दिए गए हैं जिन्हें आज से पोस्टल बैलट पेपर जारी किए जाएंगे।

जिन विभागों के कर्मचारियों को बैलट पेपर होगा जारी : स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों के अलावा अग्निशमन विभाग में काम करने वाले कर्मचारी हिमाचल पथ परिवहन निगम के सभी चालक और परिचालक, घर के अंदर चलने वाली सभी प्राइवेट गाड़ियों के ड्राइवर और कंडक्टर, दूध सप्लाई करने वाले कर्मचारी, मीडिया कर्मी जल शक्ति विभाग में काम करने वाले पंप ऑपरेटर और बिजली बोर्ड के सभी इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन को आज से पोस्टल बैलट पेपर जारी किया जाएगा। इन विभागों के संबंधित नोडल अधिकारी यह प्रमाणित करेंगे कि संबंधित व्यक्ति या कर्मचारी अनिवार्य सेवा में कार्यरत है जिसके आधार पर वह पोस्टल बैलट से मतदान के लिए पात्र होंगे।
प्रदेश में 65 हजार से ज्यादा है सर्विस वोटर :
65 हजार से ज्यादा सर्विस वोटर को पहले दिए जा चुके हैं बैलट पेपर देश की सीमाओं पर तैनात हिमाचल के 65 हजार से ज्यादा सर्विस वोटर को राज्य निर्वाचन विभाग पोस्टल बैलट पेपर पहले ही जारी कर चुका है। 8 दिसंबर को मतों की गणना शुरू होने से पहले सर्विस वोटर के मतों की गणना शुरू होगी। इस दिन 8:00 बजे से पहले जिन सर्विस वोटर की बैलट पेपर चुनाव विभाग को प्राप्त होंगे उन्हें ही गिनती में शामिल किया जाएगा और उनसे ही वोटों की गिनती शुरू होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की विधानसभा क्षेत्र के 71 गांव के लिए वरदान सिद्ध होगी नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन योजना

भ्रामक प्रचार अथवा शरारती तत्वों के बहकावे में न आने की अपील अर्की  : सोलन जिला के अर्की उपमण्डल में लगभग 06 करोड़ रुपए की लागत से नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में, भ्रामक सूचनाओं से बचें : परवेश ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा : वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, विद्युत मण्डल एचपीएसईबीएल, चम्बा परवेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में पुराने विद्युत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में आदित्य बख्शी ने जीता रजत पदक : आदित्य ने उत्तर व पूर्व जोनल इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता, पीयूएसएसजीआरसी लौटने पर आदित्य को किया सम्मानित

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में रजत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट स्थापित करने को लेकर कार्य करना सुनिश्चित बनाऐं नगर परिषद : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के पार्षदों और अधिकारियों के साथ की बैठक ई-रिक्शा के लिए भगोत में स्थापित होगा चार्जिंग पॉइंट : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
Translate »
error: Content is protected !!