व्यापारिक रेत खनन साइटों के टेंडर के लिए मूल्यांकन कमेटी का गठन : – बोलीकारों के रेट बराबर होने के कारण 16 को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में निकाला जाएगा ड्रा

by

होशियारपुर, 13 जून: जिले की व्यापारिक रेत माइनिंग साइटों पर टेंडरों में एच-1 बोलीकारों के रेट बराबर होने के कारण माइनिंग व जियोलॉजी विभाग की ओर से एक जिला स्तरीय मूल्यांकन कमेटी का गठन किया गया है। विभाग की ओर से तीन व्यापारिक साइटों के लिए टैंडर मांगे गए थे, जिनमें संधवाल, नौशहरा सिंबली व बडिआल शामिल है।
एक्सियन माइनिंग एस.एस. रंधावा ने बताया कि जिले की ओर से जारी किए गए इन टैंडरों में बराबरी थी, इस लिए मूल्यांकन कमेटी की ओर से 16 जून सुबह 9 बजे अशोक चक्र हाल, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में लॉट का ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि टैंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले सभी बीडर ड्रा वाले दिन निर्धारित समय पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मीटिंग हाल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बोलीकार अपने खर्चे पर इस सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाषणों का पूरा निचोड़ पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जयशंकर के संसद में दिये गये भाषणों का पूरा निचोड़ ये रहा

नई दिल्ली :  लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा ने यह स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति और नीतियों में एक निर्णायक और आक्रामक दृष्टिकोण अपनाया है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

अलिफ लैला क्लब के बाहर फिर चली गोलियां, युवती घायल : पुलिस ने फिरोजपुर निवासी तीन युवकों को किया गिरफ्तार

पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब के बाहर शनिवार-रविवार देर रात करीब 2:30 बजे फायरिंग की घटना सामने आई। गोलीबारी में एक 22 वर्षीय युवती घायल हो गई। गोली युवती की...
article-image
पंजाब

कर्नल बाठ मामल आरोपी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों के निलंबन को लिया वापस : मोहाली में तैनात न करें, कर्नल ने क्यों की अपील

पटियाला :  कर्नल कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंजाब पुलिस ने अब आरोपी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों के निलंबन को वापस ले...
Translate »
error: Content is protected !!