शक्ति जन सुवधिा केन्द्र की तर्ज पर नए आउटलेट खोलने को लेकर डीसी ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

by

ऊना – शक्ति जन सुविधा केन्द्र बौल का माॅडल कामयाब रहा है जहां पिछले दो माह में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 45 हजार रुपये मूल्य के उत्पादों की बिक्री हुई है। बौल केन्द्र की सफलता को देखते हुए जिला के अन्य स्थानों में भी स्वयं सहायता समूहों के लिए विक्रय आउटलेट खोलने के लिए स्थानों के चयन को लेकर आज उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने विभिन्न स्थानों का दौरा किया।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि अंब ब्लाॅक के किन्नू में आउटलेट खोलने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और शीघ्र ही वहां निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा गगरेट ब्लाॅक मेें फूलों वाला कुआं में निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है और शीघ्र ही उसका संचालन आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जिला में अन्य स्थानों पर भी ऐसे आउटलेट खोले जाएंगे ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने में मदद मिलगी। उन्होंने बताया कि यह केन्द्र स्वरोजगार से आमदनी के लिए मील का पत्थर सिद्ध होंगे।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि जिलास्तर पर विभिन्न स्थानों पर ऐसे आउटलेट खोले जा रहे हैं जहां स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री करने के लिए एक मंच उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि बंगाणा ब्लाॅक के बौल में खोले गए शक्ति जन सुविधा केन्द्र का स्वयं सहायता समूहों को काफी लाभ मिल रहा है। कोरोना काल में यह केन्द्र वरदान सिद्ध हुआ है जहां स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए गए बांस के उत्पादों के अलावा बड़ियां व पापड़ जैसे उत्पाद भी बेचे जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 2.30 करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण कार्योंं का किया लोकार्पण

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बस स्टैंड हमीरपुर के सामने रानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव व्यय संबंधी आकलन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने दरें निर्धारित

एएम नाथ। चंबा 22 मार्च :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने  उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार तथा राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यय निगरानी के लिए  विभिन्न वस्तुओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पी.एम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम शिमला गेयटी थिएटर में 17 सितंबर को होगा आयोजित : ईरा प्रभात

शिमला 15 सितंबर – नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग भारत सरकार, एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उघम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2023 को शिमला गेयटी थिएटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने तोड़े कर्ज लेने के सारे रिकाॅर्ड : केंद्र के पैसे वेतन व पेंशन कैसे दे रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने तोड़े कर्ज लेने के सारे रिकाॅर्ड, जयराम ठाकुर बोले – केंद्र के पैसे वेतन व पेंशन कैसे दे रही सुक्खू सरकार एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!