शराब कांड पर जाखड़ ने सरकार पर बोला हमला : CM मान और केजरीवाल पर तंज कसते हुए कही ये बात

by

चंडीगढ़ :   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने कहा कि पिछले साल संगरूर में जहरीली शराब पीने की वजह से 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। यह घटना एक बार फिर दोहराई गई है।

उन्होंने कहा कि आज जो पंजाब चला रहे हैं। वहीं पहले दिल्ली चलाते थे। इसमें से अधिकांश लोग वहीं हैं जो शराब घोटाले में लंबे समय तक जेल रह कर आए हैं। फिर चाहे मनीष सिसोदिया हो या सतेंद्र जैन। अरविंद केजरीवाल भी शराब घोटाले में जेल जा चुके हैं।

इन्हीं लोगों ने पंजाब पर कब्जा कर लिया है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा राज्यपाल से मिलकर इस बात के जांच की मांग करेगी कि आखिर यह दिल्ली शराब घोटाले के दोषी पंजाब में किस हैसियत से सरकारी आवासों में रह रहे हैं।

जाखड़ ने सरकार पर बोला हमला : जाखड़ ने कहा कि एक तरफ सरकार नशे के विरुद्ध युद्ध का अभियान चला रही है। दूसरी तरफ गुलाबी रंग (शराब) की दरिया बहाई जा रही है। पहले पंजाब में एक माह में 40 लाख पेटियां बिकती थी और राजस्व आता था साढ़े छह हजार करोड़ रुपये का। उन्होंने कहा कि अब सरकार 12 करोड़ अंग्रेजी शराब की बोलते बेच कर 11000 करोड़ रुपये का राजस्व कमाना चाहती है। यह सब कुछ दिल्ली के ठेकेदारों की वजह से। क्योंकि इन्होंने पंजाब को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझ लिया है।

जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कह रहे हैं कि यह कत्ल हैं लेकिन वह कर कुछ नहीं पाएंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री तो एक कठपुतली हैं। असली सरकार को केजरीवाल और सिसोदिया ही चला रहे हैं। जोकि शराब घोटाले में जेल होकर आए हैं। अमृतसर में एनआरआई की बेटी के विवाह में शराब ठेकेदार द्वारा किए गए हंगामे और फिर एनआरआई पर ही पर्चा दर्ज करवाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे ठेकेदारों को पालने व ऐसी पालिसी बनाने वाले ही अब पंजाब चला रहे हैं। जिनकी छत्रछाया में कई ठेकेदार बेल पर बाहर घूम रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रधान ने कहा कि सरकार ने विपक्ष के नेताओं का मुंह बंद करवा रखा है। विपक्ष भले ही सरकार के सामने घुटने पर बैठा हो लेकिन भाजपा अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेगी और राज्यपाल से मिलकर दिल्ली से आए शराब घोटालेबाजों के सरकारी आवास में रहने व उनकी मंशा क्या हैं की जांच की मांग करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Samagams to Mark Amrit Dhara

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.31 : A special meeting of the All India Adi Dharma Mission (Regd.) was held in Ludhiana under the leadership of national president Sant Satwinder Hira. Active mission leaders from across Punjab attended...
article-image
पंजाब

8 टिप्पर, 6 ट्रैक्टर, 1 पोकलेन और 3 जेसीबी जब्त, आरोपी फरार : माइनिंग विभाग ने दो अलग-अलग जगहों पर रेड की थी

पटियाला :   घनौर क्षेत्र में में माइनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर रेड की। इस रेड के दौरान टीम ने 8 टिपर ट्रक, 6 ट्रैक्टर, 1 पोकलेन और तीन जेसीबी...
article-image
पंजाब

शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर-जीरा फैक्ट्री पर ईडी की रेड, जीरा शराब फैक्ट्री में भी ईडी की 8 टीमें पहुंचकर जांच कर रही :दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आ चुका नाम

फरीदकोट : शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के फरीदकोट शहर स्थित आवास व पंजाब में उनके व्यवासायिक प्रतिष्ठानों पर ईडी की टीम ने रेड की है। यह टीमें सुबह 6 बजे उनके ठिकानों पर पहुंची।...
article-image
पंजाब

बेअदबियां करने वाले दोषियों को 23 मार्च तक पकड़ा न गया तो अड्डा सतनौर में किया जाएगा चक्का जाम

गढ़शंकर :  गत दिनीं गढ़शंकर के गांव पदराणा में हुई शंकर भगवान की मूर्ति की बेअदबी तथा गांव बडेसरों में मूर्ति चोरी की घटना केबाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!