शराब को लेकर पंजाब सरकार का अहम फैसला- नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी: BEER के शौकिनों की भी लगी मौज

by
चंडीगढ़।  मुख्यमंत्री भगवंत मान  के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बड़े फैसलों को मंजूरी मिली है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने प्रैस कांफ्रेंस के जरिए बताया कि बैठक में नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है।  साल 2025 में सरकार ने एक्साइज पॉलिसी से 11 हजार 200 करोड़ का टारगेट रखा गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि जन्म-मृत्यु के सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन में बदलाव किया गया है, जिसमें अब जन्म के एक साल तक बच्चे का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर परिवार वालों को अदालत में जाकर आदेश पास नहीं करवाना पड़ेगा। क्योंकि अब ये काम डिप्टी कमिश्न के पास ही होगा। मृत्यु सर्टिफिकेट में डॉक्टरों को मौत का कारण लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा शराब तस्करी को रोकने के लिए नए एक्साइज थाने बनेंगे, जिसके लिए कमेटी बताएगी की यह थाने कहां खुलेंगे।
वित्त मंत्री ने आगे बताया कि इस बार देसी शराब का कोटा 3 प्रतिशत बढ़ाया गया है। पंजाब के पूर्व सैनिकों के लिए थोक लाइसेंस फीस 5 लाख रुपए थी, उसे घटाकर 2.5 लाख रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, पहले फर्मों में शराब रखने के लिए 12 बोतल रखने की अनुमति थी, जिसे बढ़ाकर 36 बोतल कर दिया गया है। बीयर की दुकानों के लिए सीमा 2 लाख रुपए प्रति दुकान से घटाकर 25 हजार रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही एक नया बॉटलिंग प्लांट लगाने को भी मंजूरी दे दी गई है। गौ कल्याण उपकर को 1 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 1.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। पहले गौ कल्याण शुल्क के रूप में 16 करोड़ रुपए एकत्र किए जाते थे, जबकि अब 24 करोड़ रुपए एकत्र किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सुनी लोगों की शिकायतें : संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निपटारा करने के दिए निर्देश

हर सोमवार और गुरुवार को अपने आवास पर सुनते हैं लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें गढ़शंकर, 20 जुलाई: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज यहां लोगों की समस्याएं और...
article-image
पंजाब

खाद डीलरों को आदेश – सब्सिडी वाले खाद की बिक्री में किसी भी प्रकार की टैगिंग न की जाए :

होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने ने सभी खाद डीलरों को सख्त निर्देश दिया है कि वे सब्सिडी वाले खाद की बिक्री में किसी भी प्रकार की टैगिंग न करें। यह...
article-image
पंजाब

शादी के 7 दिन बाद दूल्हे ने की आत्महत्या : पत्नी और सास पर आरोप

पटियाला : पटियाला में  से एक दूल्हे ने अपनी शादी के केवल सात दिन बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दूल्हे को उसकी पत्नी और सास द्वारा प्रताड़ित किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!