शराब नीति पर CAG Report : शराब घोटाले को लेकर कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दिल्ली सरकार को हुआ 2002 करोड़ का नुकसान

by

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट को पेश कर दिया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कुल 14 रिपोर्ट के बारे में जिक्र है, आज शराब नीति में हुए घोटाले की रिपोर्ट पेश की गई है।
इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है, बताया जा रहा है कि आप सरकार के दौरान लाई गई नई शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2002 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की जमकर खिंचाई हो रही है।

आप के सभी विधायक सदन से बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिपोर्ट के पेश होने से पहले आप के विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया था। इस हंगामे के कारण विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप के विधायकों को एक-एक कर बाहर करना शुरू कर दिया। स्पीकर ने आतिशी और गोपाल राय समेत आप के 12 विधायकों को सदन से आज दिन भर के लिए निष्कासित कर दिया था, इसके बाद आप के बाकी विधायक भी खुद ही बाहर चले गए और सदन के बाहर जाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह तो सिर्फ एक रिपोर्ट है, बताया जा रहा है कि आप सरकार में हुए ऐसे कुल 14 घोटालों का खुलासा होने वाला है।

बाबा साहेब की तस्वीर हटाने पर बवाल

आतिशी समेत तमाम आप विधायकों ने सदन के बाहर बाबा साहेब की फोटो लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आप का आरोप है कि सीएम ऑफिस और सदन से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटा दी गई है। आप नेताओं ने कल से ही इसको लेकर हंगामा शुरू कर दिया है। आप का आरोप है कि बाबा साहेब और भगत सिंह की तस्वीर हटाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। आतिशी ने कल सदन में कहा था कि यह बीजेपी का दलित विरोधी चेहरा है। गोपाल राय ने भी इसको लेकर बीजेपी को घेरा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Congress, BJP, Akali Dal and

BSP will teach a lesson to looters in elections through every means Sangat will never forgive those who demolished Satguru Ravidas Ji’s Gurudwara Sahib Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 23 : Under the “Punjab Sambhalo Campaign”, the...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीए दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि बी.ए. दूसरे सेमेस्टर के नतीजों में छात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता के आधार पर विभागीय सेवाओं की उपलब्धता बनाई जाए सुनिश्चित : सहायक आयुक्त पीपी सिंह

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला आयोजितए एम नाथ। चंबा : सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आज बचत भवन में एक कार्यशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम का गगल हवाई अड्डे पर विधायक पठानिया ने किया स्वागत : विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतायाशाहपुर विस क्षेत्र में आपदा से हुए नुक्सान की जानकारी भी दी

धारकंडी क्षेत्र में नुक्सान का एरियल सर्वेक्षण भी किया गगल (धर्मशाला), 30 जुलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का रविवार को गगल हवाई अड्डे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत...
Translate »
error: Content is protected !!