शहनाज गिल ने पिता की पुलिस ने खोली पोल, कहा सिक्योरिटी पाने अपनाया कौन सा हथकंडा : शहनाज गिल के पिता ने कहा कि पुलिस द्वारा उनपर जो भी लगाए आरोप, बेसलेस

by

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज के पिता को पाकिस्तान से धमकी भर फोन आया था और उनसे 50 लाख रुपए देने की मांग की गई थी।

इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा और उन्हें सिक्योरिटी मुहैया करवाई। हालांकि, अब पंजाब पुलिस ने उनपर सिक्योरिटी कवर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनकी पूरी पोल खोल दी। वहीं, खबर की मानें तो संतोख सिंह सिक्योरिटी कवर की आड़ में अपना ऑर्गेनाइजेशन चला रहे थे। इस मामले में पंजाब डीएसपी ने तुरंत एक्शन लेने की भी बात कही है। कहा जा रहा है कि शहनाज के पिता की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

पुलिस ने खोली शहनाज गिल के पिता की पोल : बाबा बकाला के पुलिस सुपरिटेंडेंट सुरिंदर पाल सिंह ने संतोख सिंह पर पंजाब पुलिस की सुरक्षा का मिसयूज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शहनाज के पिता को सिक्योरिटी दी गई थी क्योंकि वे एक संगठन चलाते हैं। उन्हें चेतावनी भी दी गई था कि वे सिक्योरिटी का गलत इस्तेमाल ना करें लेकिन उन्होंने ऐसे नहीं किया। रिपोर्ट्स की मानें तो मामले का शहनाज के पिता ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसे पुलिस दो महीने पुराना बता रही हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी बताया कि संतोख के खिलाफ 6 केस भी दर्ज है।

शहनाज गिल ने पिता ने किया रिएक्ट  :   पंजाब पुलिस द्वारा लगाए गए इल्जामों के बाद शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बेसलेस हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा था तो पुलिस ने 2 महीने इंतजार क्यों किया। पुलिस ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि उन्होंने वीडियो को पब्लिकली कर दिया है। उन्होंने यह भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस के इस दावे पर भी सवाल कर रहे हैं कि वीडियो में जो फोन कॉल अगर वो फर्जी है तो पुलिस इसकी जांच क्यों कर रही है।                                 आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि संतोख सिंह सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले 2021 में तब भी वे लाइमलाइट में आए थे जब दो बाइक सवार ने उनपर गोलियां चलाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 जुलाई. आपदा की कठिन घड़ी में पारस्परिक सहयोग और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने बुधवार को मंडी जिले के लिए राहत सामग्री भेजी।...
article-image
पंजाब

कपीआर के नाम पर शादी कर 47 लाख की ठगी : बठिंडा में पांच आरोपितों पर केस दर्ज

बठिंडा : विदेश में बसाने और कनाडा की पीआर दिलाने का झांसा देकर शादियां करवाने तथा लाखों रुपये खर्च करवाने के दो अलग-अलग मामलों में बठिंडा जिला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, आरोपी बेटा फरार

रानीताल :  थाना हरिपुर के तहत पुलिस चौकी रानीताल में पुत्र ने अपनी मां का गला दबा कर हत्या कर दी है। मृतका प्रवासी है। आरोपी मौके से फरार हैं और रानीताल पुलिस की...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी की साझेदारी

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी साझेदारी की है। नौकरी के लिए तैयार स्नातक: एलटीएसयू...
Translate »
error: Content is protected !!