शहरी व ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद : जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के तहत भरें जाएंगे

by

ऊना : 5 सितंबर – स्वास्थ्य विभाग ऊना द्वारा स्वास्थ्य खंड हरोली, अंब, गगरेट, बसदेहड़ा, थानाकलां, नगर पंचायत दौलतपुर चैक, नगर परिषद बसदेहड़ा, संतोषगढ़ व ऊना में शहरी और ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि स्वास्थ्य खंड अंब के तहत रिपोह मिसरां, नंदपुर, ज्वाल, लोअर लोहारा, धुसाड़ा, स्थोत्तर व घेबट बेहड़ में एक-एक पद भरा जाएगा। स्वास्थ्य खंड हरोली के तहत पालकवाह, भदौड़ी, बालीवाल व लोअर बढे़ड़ा में एक-एक पद भरा जाएगा। स्वास्थ्य खंड गगरेट में राम नगर, कुनेरन, अमलैहड़ व लोअर भंजाल में एक-एक पद भरा जाएगा। स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा में अजनोली, समूर ढठवाड़ा, चलोला, कुरियाला, झंबर व नारी तथा स्वास्थ्य खंड थानाकलां के तहत अंबेहड़ा धीरज, बैरियां, बुडवार, डीहर, जसाणां, जोल, करमाली, पिपलू, सुकड़ियाल व पोलियां में एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा नगर पंचायत दौलतपुर चैक के वार्ड 1, 3, 5, 6 व 7 के लिए एक पद और नगर परिषद बसदेहड़ा के वार्ड 6 व 8 के लिए एक पद, संतोषगढ़ के वार्ड 1 व 3 के लिए दो पद तथा नगर परिषद ऊना के वार्ड 4, 5, 7 व 8 के लिए 4 पद भरें जाएंगे।
चयन के लिए योग्यताएं
सीएमओं ने बताया कि प्रार्थी उसी वार्ड और पंचायत की स्थाई महिला निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड और पंचायत के लिए आवेदन करना चाहती है। प्रार्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। विवाहिता/विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्तम/हिला को प्राथमिकता दी जायेगी। ग्रामीण आशा के लिए शैक्षिणिक योग्यता 8वीं पास और शहरी आशा के लिए शैक्षिनिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। सीएमओ ने ताया कि प्रार्थी आवेदन खंड चिकित्सा अधिकारी अम्ब, हरोली, थानाकलां, बसदेहड़ा व गगरेट के कार्यालय में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक द्वारा भी भेज सकते है। आवेदन पत्र 14 सितंबर तक संबंधित कार्यालय में भेजे जा सकते हैं। निर्धारित समयावधि के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टा के खिलाफ हुए एकजुट…विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। इस दाैरान दाैरान चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट नजर आए। सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक राष्ट्र, एक चुनाव’से मजबूत होंगे लोकतांत्रिक मूल्य, जनहित के लिए मिलेगा अधिक समय : जयराम ठाकुर

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’के प्रस्ताव को कैबिनेट में पास करने के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई : जयराम ठाकुर एक राष्ट्र, एक चुनाव’भारत के स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आसमानी बिजली गिरने से बोह घाटी में 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी एक दर्दनाक प्राकृतिक हादसे का गवाह बनी, जहां तेज बारिश और गर्जना के बीच आसमानी बिजली गिरने से 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह माह की बालिका से सगे चाचा के द्वारा दुष्कर्म : आरोपी ने भागने का प्रयास किया, पुलिस मुठभेड़ हो गई, पैर में लगी गोली

हमीरपुर : हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह की बालिका से सगे चाचा के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इसमें पीड़िता की हालत नाजुक होने...
Translate »
error: Content is protected !!