शहरों क्षेत्रों में सड़कों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को कमेटी गठित

by
ऊना 6 फरवरी: जिला प्रशासन द्वारा शहरी इलाकों में सड़क के किनारे व फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने तथा भविष्य में इसका दीर्घकालीन समाधान निकालने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ऊना, आरटीओ, कार्यकारी अधिकारी म्यूनिसिपल कमेटी, तहसीलदार ऊना, एसडीओ राष्ट्रीय उच्चमार्ग, एक्सियन लोक निर्माण के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा सह चुने गये अधिकारी शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि शहरी क्षेत्रों की सीमाओं में सड़कों, गलियों व नालियों के ढके हिस्सों तथा फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी, गाडि़यों की पार्किंग, दुकानदारों द्वारा विक्रय सामग्री प्रदर्शित करने व स्टॉल लगाने से सार्वजनिक संपत्ति का अत्याधिक अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है, ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है तथा पैदल यात्रियों के लिए भी हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण क्षेत्र को चिन्हित करके समयबद्ध सीमा के भीतर हटाना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही चालान काटने सहित अन्य सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन की निगरानी भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा फुटपाथ पर यात्रियों की सुरक्षा और बेतरतीव पार्किंग की समस्या के दीर्घकालीन समाधान के लिए संभावनाएं भी तलाश की जाएंगी। जबकि समिति को प्रतिमाह कृत कार्यवाही की रिपोर्ट भी डीसी को देनी होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब शिमला में माथा टेका। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी का प्राथमिक स्कूलों के मुख्याध्यापकों से आह्वान – बच्चों को जेएनवी में प्रवेश के लिए करें प्रेरित

रोहित भदसाली। । ऊना, 9 अगस्त. जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 16 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक एनवीएस की वेबसाइट डब्ल्यू...
हिमाचल प्रदेश

कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

ऊना, 16 सितम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इच्छुक फर्मों से 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित हैं। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती वर्ष 2024-25 चंबा और कांगड़ा जिला के अभ्यार्थियों के लिए अधिसूचना जारी

एएम नाथ। चम्बा 13  फरवरी :   सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रिपथ योजना भर्ती वर्ष 2024-25 के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया...
Translate »
error: Content is protected !!