शहीदों की याद को समर्पित पिपलीवाल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया , 50 यूनिट रक्तदान

by

गढ़शंकर।  युद्ध में शहीद हुए शहीदों की याद को समर्पित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में राधा कृष्ण मंडल, मां ज्वाला जागरण कमेटी व समस्त संगत पिपलीवाल (बीनेवाल) ने बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान कैंप लगाया गया। स्वैच्छिक रक्तदान कैंप का उद्घाटन गांव के बुजुर्गों ने किया। स्वैच्छिक रक्तदान कैंप में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अजय बग्गा ने कहा कि रक्तदाताओं द्वारा दान किया गए रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन दे सकती है । हर तंदरुस्त व्यक्ति को तीन महीने बाद रक्तदान करना चाहिए। वहीं समाजसेवी व आयोजक बिंदु भूंबला ने सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा के शहीदों की याद में किया गया रक्तदान कई लोगों की जिंदगी बचा कर उनके परिवारों को  ख़ुशी प्रदान करेगी।
फोटो : कैंप दौरान बीडीसी से डॉ. अजय बग्गा को सम्मानित करते हुए आयोजक।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हेडमास्टर्स एसोसिएशन, गढ़शंकर ने डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध 

गढ़शंकर, 29 अगस्त: हेडमास्टर्स एसोसिएशन, पंजाब के निमंत्रण पर पंजाब के 117 विधायकों और 13 सांसदों को ज्ञापन सौंपने और उनकी मांगों को न माने जाने के विरोध में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के...
article-image
पंजाब

बापू कुंभ दास महाराज जी की 17वीं पुण्यतिथि 14 जनवरी को मनाई जाएगी श्रद्धा पूर्वक: बिट्टू पाजी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे शिरकत गढ़शंकर । श्री श्री 1008 गुरु गंगा दास महाराज जी की अपार कृपा से धन-धन बापू कुंभ दास महाराज जी की...
article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में और आस पास आए दिन होते रहते है हादसे : नहर में गिरने से कई लोगों की गई है कीमती जाने और वाहन हुए है हादसा ग्रस्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिस्त दोआब नहर जो 1956 में निकाली गई थी तब इसके किनारों पर काफी ऊंची पटड़ी (छोटा रास्ता पगडंडी) था जिस से नहर के साथ लगते रास्ते पर आने जाने वाले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!