शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा डॉ. बावा सिंह को सम्मानित किया

by

गढ़शंकर, 14 मार्च – शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय की अध्यक्षता में यहां युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और देश के अच्छे नागरिक बनाने में अपना अहम योगदान दिया जा रहा है। वहीं क्लब द्वारा चीफ पैट्रन डॉ. बावा सिंह को अमेरिका से गढ़शंकर पहुंचने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय की अध्यक्षता में क्लब मेंबर्स ने डॉ. बावा सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारियों ने डॉ. बावा सिंह को शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब की तरफ से की जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. बावा सिंह ने क्लब की तरफ से किए जा रहे कामों की सराहना करते हुए सभी क्लब मेंबर्स को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. बावा सिंह और एडवोकेट जसवीर सिंह राय के अलावा सतनाम सिंह पारोवाल, कमलजीत बैंस, सुनील कुमार गोल्डी, रमन बंगा, केवल सिंह भज्जल और पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

19 वर्षीय युवक की आत्महत्या का मामला : एएसआई व कांस्टेबल ससपेंड , मामला दर्ज , अभी तक ग्रिफ्तारी नहीं, मृतक युवक के पिता ने कहा दो दिन में ग्रिफ्तारी नहीं हुयी तो हाईवे पर लगेगा जाम

मोहाली : मोहाली की छज्जूमाजरा कॉलोनी के 19 वर्षीय युवक तेग बहादुर सिंह के आत्महत्या मामले में पुलिस ने सनी एनक्लेव पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुरजीत सिंह व कांस्टेबल हुसनप्रीत सिंह के खिलाफ...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग जरूरी : डॉ. बलबीर

चंडीगढ़ : पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने युद्ध नशों विरुद्ध 2.0 के तहत गांवों में चलाई जा रही पदयात्राओं की प्रगति का जायजा लिया। Share     
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल मार्ग बनाने की मांग को लेकर चक्का जाम 18 जून को: दर्शन सिंह मट्टू

गढ़शंकर : गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग की खस्ता हालत और सरकार द्वारा सड़क बनाने की लगातार की जा रही अनदेखी के रोष स्वरूप विभिन्न संगठनों द्वारा 18 जून को इस मार्ग पर चक्का जाम किया...
article-image
पंजाब

कनाडा में पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ बढ़े अपराध

कनाडा में सिख समुदाय, विशेष रूप से पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ नस्लीय हमलों और हिंसा में हो रही बढ़ोतरी ने पंजाब में अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!